फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yudhra BO Collection Day 5: ‘युद्रा’ का एक्शन हुआ फेल, पांचवे दिन भी बेहाल रही सिद्धांत की फिल्म

Wed, 25 Sep 2024 08:34 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'युद्रा' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की फिल्म ‘युद्रा’ सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाने में नाकामयाब नजर आ रही है। पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत करने के बाद फिल्म की हालत खराब होते ही नजर आई। पहले दिन राष्ट्रीय सिनेमा दिवस का लाभ उठाकर फिल्म ने कुछ करोड़ रुपये बटोरें लेकिन वीकेंड तक आते -आते बेदम होने लगी। आइए जानते हैं इसके पांचवें दिन का कलेक्शन

 
विज्ञापन

2 of 5
'युद्रा' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन का कलेक्शन
सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल की अहम भूमिकाओं वाली फिल्म ‘युद्रा’ में एक्शन तो दमदार है पर कहानी में वो दम नही जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला सके। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया।
Siddique: दुष्कर्म मामले में जमानत याचिका खारिज होने के बाद सिद्दीकी फरार, पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

 
विज्ञापन

3 of 5
'युद्रा' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन का कारोबार
‘युद्रा’ का निर्देशन रवि उध्यावर ने किया है और फिल्म को श्रीधर राघवन, फरहान अख्तर और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है। पहले दिन के प्रदर्शन के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म की कमाई में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। दूसरे दिन यह महज एक करोड़ 75 लाख पर सिमट गई। 

 

4 of 5
युद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi
वीकेंड और सोमवार का कैसा रहा हाल?
फिल्म में राघव जुयाल के काम को काफी सराहना मिल रही है। वहीं, मालविका मोहनन की स्क्रीन प्रजेंस भी पसंद आई। तीसरे दिन वीकेंड का फायदा फिल्म नहीं उठा सकी। दूसरे दिन की कमाई से मामूली सुधार दिखा। फिल्म ने तीसरे दिन दो करोड़ 25 लाख की कमाई की। इसके चौथे दिन के कलेक्शन की ओर देखा जाए तो इसने महज 80 लाख रुपये ही जोड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म युद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
पांचवें दिन की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘युद्रा’ की कमाई कम होती जा रही है। 20 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का आज पांचवा दिन है। पांचवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने 66 लाख रुपये ही कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 9 करोड़ 96 लाख रुपये हो गया है।
Bollywood Movies: 'स्त्री 2' से पहले ये फिल्में भी कर चुकीं हैं कई रिकॉर्ड ध्वस्त, रखी जाएंगी हमेशा याद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें