मध्यप्रदेश बोर्ड ने एमपी यूजी प्रवेश 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, छात्र अब इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और फार्मेसी पाठ्यक्रमों जैसे विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार, 10 अगस्त, 2021 से हो चुकी है। वे सभी उम्मीदवार जो उपरोक्त पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-
mptechedu.org पर जा सकते हैं।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश स्नातक प्रवेश 2021 बी फार्मा पाठ्यक्रमों में, पॉलिटेक्निक में 28,000 सीटें और डी फार्मा के लिए 17,000 सीटें उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।
विशेष रूप से, मास्टर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने की संभावना है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद, छात्र मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन और मास्टर ऑफ फार्मेसी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है।