26 जनवरी 2020 को भारत में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई गणमान्य व प्रतिष्ठित शख्सियतें इस गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी। इन सभी के अलावा एक शख्स हैं, जो यहां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। इनका नाम है- जेअर बोल्सोनारो।
कौन हैं जेअर बोल्सोनारो? भारतीय गणतंत्र दिवस पर ये क्यों होंगे मुख्य अतिथि? उन्हें किसने दिया न्योता? इन सभी सवालों के जवाब आगे पढ़ें।