12वीं की परीक्षा पास करने के बाद अक्सर कई छात्र कोर्स या पाठ्यक्रम के चयन को लेकर उलझन में रहते हैं तो कुछ बेहतर यूनिवर्सिटी या कॉलेज के चुनाव को लेकर। देश के लाखों छात्रों की पहली पसंद दिल्ली विश्वविद्यालय रहता है। क्योंकि, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) भारत के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। हर साल हजारों लोग दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन वास्तव में कुछ मुट्ठी भर छात्रों को ही डीयू यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिल पाता है।
छात्रों के दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने में विफल रहने के कई कारण हैं, जैसे कि उन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड या योग्यता नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं होना। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय में किसी भी पाठ्यक्रम में आवेदन करने से पहले, छात्रों को पात्रता मानदंड के बारे में पता कर लेना चाहिए। दिल्ली विश्वविद्यालय 2021 बैच में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड जानने के अलावा, उम्मीदवारों को डीयू आवेदन 2021 की प्रक्रिया के बारे में भी अच्छी तरह से पता होना चाहिए। इसलिए, हम यहां दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए डीयू पात्रता मानदंड 2021 के बारे में बता रहे हैं।