विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान ने सीए छात्रों द्वारा ओरिएंटेशन कोर्स या आईटी प्रशिक्षण पूरा करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 31 मई थी। छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी और सॉफ्ट कौशल एकीकृत पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। इससे पहले देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफे के कारण मई में होने वाला आईसीएआई परीक्षा को स्थगित कर दिया था। इससे पहले आईसीएआई सीए इंटरमीडिए परीक्षा 22 मई से और फाइनल परीक्षा 21 मई से आयोजित होने वाली थी, लेकिन उस वक्त इसे स्थगित कर दिया गया था। इंटरमीडिएट एग्जाम (आईपीसी और न्यू) 6 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक होंगे। सीए फाइनल परीक्षा ओल्ड एवं न्य कोर्स के लिए 5 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक होंगे। वहीं, 1 से लेकर 5 मॉड्यूल्स तक की इंश्योरेंस रिस्क मैनेजमेंट व पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाएं 5 जुलाई, 7 जुलाई, 9 जुलाई और 11 जुलाई को होंगी।