फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज- स्वउद्दमों का मार्गदर्शन करने वाली चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलेज की एक नई पहल

विज्ञापन
chandigarh group of college - फोटो : chandigarh group of college
विज्ञापन
किसी भी देश की प्रगति के लिए शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और रिसर्च आधारित शिक्षा वर्तमान समय में प्रगति का पर्याय बन चुकी है । पिछले दो दशकों से चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस इस कथन की महत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्यरत है । 40 से ज्यादा कोर्सेज में रिसर्च आधारित शिक्षा को आधार बनाकर नित्य नए प्रयोग कर रहा है ।
विज्ञापन


रिसर्च आधारित शिक्षा की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए सीजीसी लांडरां ने राइज (रिसर्च इनोवेशन स्पॉन्सर्ड प्रोजेक्ट्स ऐंड आंत्रेप्रेन्योरशिप सेल) का गठन किया है । जिसका उद्देश्य देश में उभर रहे स्वउद्दम (स्टार्टअप) को सही मार्गदर्शन देना है ।


विज्ञापन
विज्ञापन


राइज के तहत स्वउद्दमियों को नए विचारों के प्रतिपादन से लेकर, उन्हें फंडिंग, काम करने की जगह और प्रिंटर, कंप्यूटर आदि जैसे रिसोर्सेज उपलब्ध कराए जाते हैं । इसके साथ ही राइज उन्हें सरकार द्वारा वित्त पोषित प्रोजेक्ट्स के लिए भी मार्गदर्शन व संसाधन उपलब्ध कराती है । सरकार द्वारा वित्त पोषित प्रोजेक्ट्स में मुख्यतः यूजीसी, डीएसटी, नीति आयोग के प्रोजेक्ट्स सम्मिलित हैं । राइज की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
  • स्वउद्दमों को आइडिया जनरेशन से लेकर के फंडिंग हेतु मार्गदर्शन से लेकर, स्टार्टअप हेतु काम करने की जगह से लेकर प्रिंटर कंप्यूटर जैसे संसाधनों तक की उपलब्धता ।
  • फैकल्टी व स्टूडेंट्स के लिए यूजीसी, नीति आयोग आदि सरकार द्वारा वित्त पोषित प्रोजेक्ट्स हेतु मार्गदर्शन व संसाधनों की उपलब्धता ।
  • स्टार्टअप के प्रारम्भ से लेकर आइडिया जनरेशन के साथ साथ कानूनी सलाह, बिजनेस प्लास का निर्माण, विजन, मिशन आदि हर स्तर पर मार्गदर्शन ।
  • बिजनेस शुरू होने के बाद ब्रांडिंग, मार्केटिंग व कानूनी सहायता प्रदान करना ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें