कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित मामलों को देखते हुए सरकार बड़े-बड़े कदम उठा रही है। केंद्र सरकार ने हाल ही में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बता दें कि अब इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( ICAI ) ने मई में होने वाली CA परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसके लिए ट्विटर पर एक ट्वीट भी किया गया है, जो आपको आगे पढ़ने को मिलेगा।
विज्ञापन
पहले खबर थी कि परीक्षा को स्थगित नहीं किया जाएगा। पर अब आईसीएआई ने नोटिस जारी किया है, जिसमें लिखा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षाएं अपने तय समय पर नहीं होगी। बल्कि तिथि में बदलाव आ गया है।
COVID-19 महामारी के बढ़ते मामलों और छात्रों की भलाई को ध्यान में रखते हुए, चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षाएं जिसकी तिथि 2 मई से 18 मई तक निर्धारित की गई थी अब 19 जून से 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।