फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम सीईई 2021: आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू होगी, एएसटीयू ने जारी की अधिसूचना

Tue, 13 Jul 2021 09:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam CEE 2021 Application Window : एएसटीयू यानी असम साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ने कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन, सीईई 2021 के रूप में जानी जाने वाली प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है। एएसटीयू आधिकारिक वेबसाइट 14 जुलाई, 2021 से आवेदन फॉर्म स्वीकार करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
1 of 4
Assam CEE 2021 Application Window
एएसटीयू यानी असम साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ने कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन, सीईई 2021 के रूप में जानी जाने वाली प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है। एएसटीयू आधिकारिक वेबसाइट 14 जुलाई, 2021 से आवेदन फॉर्म स्वीकार करना शुरू कर देगी।
जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं और इसके लिए पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट astu.ac.in पर विस्तृत विवरण देख सकते हैं। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद, असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गुवाहाटी की ओर से असम सीईई 29 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी।

एएसटीयू सीईई 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
  1. ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 14 जुलाई, 2021 से शुरू होगा।
  2. उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अगस्त है।
  3. ऑनलाइन प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले यानी 15 अगस्त तक उपलब्ध होंगे।
  4. परीक्षा 29 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी।
  5. परीक्षा होने के 10 दिन बाद परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2 of 4
दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ - फोटो : PTI
परीक्षा का विवरण
  1. एएसटीयू सीईई 2021 प्रवेश परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
  2. यह सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 02 बजे तक चलेगी।
  3. प्रश्न पत्र में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा पूरी तरह से असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।
  4. कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें आगे गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान से प्रत्येक के 40 प्रश्नों में विभाजित किया जाएगा।
  5. हर सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक काटा जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
Admission 2021
एएसटीयू सीईई 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
  • उम्मीदवार असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://astu.ac.in/ पर जाएं।
  • इसके अलावा, फिल-अप लिंक से सीईई 2021 ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म टैब पर जाएं और फॉर्म में आवश्यक विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि आदि भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • परीक्षा शुल्क 750/- रुपये का यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करें।
  • भुगतान प्रक्रिया पूरी होने तक प्रतीक्षा करें क्योंकि पोर्टल स्वचालित रूप से आपको सबमिशन पेज पर री-डायरेक्ट कर देगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
 
विज्ञापन

4 of 4
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड 16 अगस्त 2021 तक जारी होने की उम्मीद है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने के बाद, पंजीकृत उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा। समय-समय पर अपडेट प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://astu.ac.in/ पर चेक करते रहें।  

अधिसूचना देखने के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें