दुनिया के दिग्गज अरबपतियों में इस बार अंतरिक्ष में कारोबार करने की होड़ लगी हुई है। वैसे तो यह होड़ काफी पहले से चली आ रही है, मगर अब यह निर्णायक दौर में पहुंच गई है। ये दिग्गज अरबपति कारोबारी इस महीने अंतरिक्ष में अलग-अलग दिन अपने स्वयं के रॉकेट की सवारी करने जा रहे हैं।
दुनिया के दिग्गज अरबपतियों में इस बार अंतरिक्ष में कारोबार करने की होड़ लगी हुई है। वैसे तो यह होड़ काफी पहले से चली आ रही है, मगर अब यह निर्णायक दौर में पहुंच गई है। ये दिग्गज अरबपति कारोबारी इस महीने अंतरिक्ष में अलग-अलग दिन अपने स्वयं के रॉकेट की सवारी करने जा रहे हैं। इसके लिए अपना जीवन सहित सब कुछ दांव में लगा रहे हैं। खुद के यात्रा करने का यह दांव भविष्य में ग्राहकों के लिए एक आकर्षक और रोमांचकारी अनुभव वाली यात्रा के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
दरअसल, वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस इस महीने अंतरिक्ष की सैर पर जा रहे हैं। दोनों उद्यमी यह यात्रा अपनी अंतरिक्ष कंपनियों के रॉकेट से करने वाले हैं। दोनों की कंपनियां स्पेस टूरिज्म सेक्टर में छलांग लगाने की तैयारी में है।अंतरिक्ष यात्रा के लिए पर्यटकों के लिए आकर्षित करने के लिए वे खुद सबसे पहले यात्रा करने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ दिनों के अंतराल पर ही सही लेकिन दोनों में जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। दोनों की यात्रा धरती से अंतरिक्ष की ओर 90 से 110 किलोमीटर तक की ही है। इस यात्रा में रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक और दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन में खासी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 9
स्पेस फ्लाइट के लिए बेजोस और ब्रैनसन में टक्कर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ब्रैनसन 11 जुलाई तो बेजोस 20 जुलाई को उड़ान भरेंगे
रिचर्ड ब्रैनसन रविवार, 11 जुलाई, 2021 को न्यू मैक्सिको से अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले हैं। ब्रैनसन को एक डबल-फ्यूजल एयरक्राफ्ट में दो पायलटों और तीन अन्य कर्मचारियों के साथ एक रॉकेट द्वारा लॉन्च किया जाएगा। जबकि बेजोस नौ दिन बाद यानी 02 जुलाई को वेस्ट टेक्सास पूरी तरह से स्वचालित कैप्सूल में साथी यात्री भाई मार्क बेजोस, 82 वर्षीय महिला एविएटर वैली फंक और एक अन्य यात्री के साथ उड़ान भरेंगे।
100 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष शुरू
सामान्य तौर पर समुद्री सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई को अंतरिक्ष माना जाता है। इस दायरे को पार करने वाले लोगों को एस्ट्रोनॉट यानी अंतरिक्ष यात्री माना जाता है। अब देखना यह होगा कि ब्रैनसन और बेजोस अतंरिक्ष में कहा तक जा पाते हैं। कंपनी को मानव यात्रा के लिए 25 जून को ही लाइसेंस मिला है और कंपनी 2022 से वाणिज्यिक पर्यटक उड़ानें शुरू करने वाली है।
विज्ञापन
3 of 9
रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक की स्पेस फ्लाइट का प्रोटोटाइप
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रैनसन की लंबी तो बेजोस की ऊंची उड़ान
दोनों दिग्गज उद्यमियों की अंतरिक्ष यात्रा काफी रोमांचक रहने वाली है।
जहां ब्रैनसन की उड़ान लंबी होगी तो वहीं, बेजोस की उड़ान ऊंची होगी।
ब्रैनसन के स्पेसशिप में अधिक खिड़कियां हैं, लेकिन बेजोस के स्पेस कैप्सूल की खिड़कियां बड़ी हैं।
ब्रैनसन का पायलट वाला विमान पहले ही तीन बार अंतरिक्ष परीक्षण यात्रा के लिए जा चुका है।
जबकि बेजोस का स्पेस कैप्सूल इससे पांच गुना अधिक परीक्षण उड़ानें पूरी कर चुका हैं।
हालांकि, दोनों के ही एयरक्राफ्ट ऑनबोर्ड लोगों के साथ कभी नहीं गए हैं।
4 of 9
रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक की स्पेस फ्लाइट का प्रारूप
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन का सपना था, 71 की उम्र में पूरा होने जा रहा
रिचर्ड ब्रैनसन अगले सप्ताह 71 वर्ष के हो जाएंगे। अपनी अंतरिक्ष यात्रा की उत्सुकता को लेकर पिछले हफ्ते उन्होंने एक ब्लॉग लिखा था। इसमें ब्रैनसन ने लिखा, एक बच्चे के रूप में, मैं अंतरिक्ष में जाना चाहता था। जब मेरी पीढ़ी के लिए यह संभव नहीं लग रहा था, तो मैंने एक कंपनी बनाने की धारणा के साथ वर्जिन गेलेक्टिक की शुरुआत की। कंपनी की स्थापना के 17 साल और मेरी उम्र के 70 साल पूरे होने पर यह सपना साकार होने जा रहा है। इस यात्रा एक यात्री भारतीय मूल की महिला सिरिशा बांडला भी रहेंगी। वे कल्पना चावला के बाद भारत में जन्मीं दूसरी महिला अतंरिक्ष यात्री बनने जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 9
जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ऑरिजन का स्पेस कैप्सूल
- फोटो : सोशल मीडिया
बेजोस बोले, मैं अपने भाई के साथ जाऊंगा
यह आश्चर्यजनक है कि इस यात्रा को लेकर ब्रैनसन की भांति ही बेजोस भी बचपन से ही अंतरिक्ष को करीब से देखना चाहते थे। अमेजॉन के सीईओ का पद छोड़ने वाले 57 वर्षीय बेजोस ने जून की शुरुआत में ही बता दिया था कि वह नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन के चंद्रमा की धरती पर कदम रखने की 52वीं वर्षगांठ पर अपने रॉकेट से अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले पहले यात्री बनेंगे। बेजोस ने इंस्टाग्राम पर कहा, 20 जुलाई को, मैं अपने भाई मार्क बेजोस के साथ वह यात्रा करूंगा, जो बचपन से मुझे आकर्षित कर रही है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ सबसे बड़ा रोमांच।
विज्ञापन
6 of 9
रिचर्ड ब्रैनसन की स्पेस फ्लाइट के यात्रीगण
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी होगी ब्रैनसन की अंतरिक्ष उड़ान
रिचर्ड ब्रैनसन, रविवार 11 जुलाई, 2021 को शाम छह बजे अमेरिका के न्यू मैक्सिको से वर्जिन गैलेक्टिक के एयरप्लेन से उड़ान भरेंगे। फिर 15 किलोमीटर की ऊंचाई तक की यात्रा के बाद उससे वर्जिन स्पेस शिप यूनिटी 22 से रॉकेट अलग होगा। रॉकेट अंतरिक्ष में समुद्री सतह से अनुमानित 90 से 100 किलोमीटर की दूरी तक जाएगा। इस दौरान यात्रियों को लगभग चार मिनट की भारहीनता का अनुभव होगा। यहां से धरती का ऊपरी भू-भाग गोलाकार दिखाई देखा। इसके बाद इनकी वापसी की यात्रा शुरू हो जाएगी। यह उड़ान करीब 2.5 घंटे की रहेगी। इस पूरी प्रक्रिया को वेबसाइट VirginGalactic.com और ब्रैनसन और कंपनी के ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पेज पर लाइव देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
7 of 9
जेफ बेजोस के स्पेस कैप्सूल का प्रारूप
- फोटो : सोशल मीडिया
बेजोस कैप्सूल में बैठकर जाएंगे अंतरिक्ष
जेफ बेजोस, मंगलवार, 20 जुलाई, 2021 को अपनी कंपनी के स्पेस कैप्सूल में अमेरिका के वेस्ट टेक्सास से रीयूजेबल न्यू शेपर्ड रॉकेट के पेलोड के तौर पर उड़ान भरेंगे। यह ब्लू ओरिजिन की पहली मानव क्रू फ्लाइट होगी। इस उड़ान की अवधि 11 मिनट की है। 100 किलोमीटर ऊपर जाने के बाद रॉकेट से कैप्सूल अलग हो जाएगा और रॉकेट धरती पर लौट आएगा। स्वचालित कैप्सूल अंतरिक्ष में कुछ देर ठहरेगा। यात्रियों को करीब तीन मिनट भारहीनता का अहसास होगा। फिर यह कैप्सूल पैराशूट की सहायता से धरती पर उतरेगा। इस पूरी प्रक्रिया को BlueOrigin.com और बेजोस एवं कंपनी के ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पेज पर लाइव देखा जा सकेगा।
8 of 9
बोइंग नासा स्टारलाइनर
- फोटो : PTI
नासा और बोइंग की दावेदारी भी तैयार
वर्जिन गैलेक्टिक और ब्लू ओरिजिन के बाद नासा के सहयोग से बोइंग का सीएसटी-100 स्टारलाइनर ऑर्बिटल फ्लाइट भी अंतरिक्ष यात्रा के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर चुकी है। बोइंग की यात्रा नासा के पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप वाणिज्यिक कार्यक्रम का हिस्सा है। बोइंग का स्पेस मिशन शुक्रवार, 30 जुलाई, 2021 को निर्धारित है। यह अमेरिका के फ्लोरिडा एयरफोर्स स्टेशन से रात्रि साढ़े 12 बजे उड़ान भरेगा। इसकी उड़ान अवधि 05 से 10 दिन की होगी और यह 400 किलोमीटर यानी स्पेस स्टेशन तक ऊपर जाएगी। हालांकि, यह परीक्षण उड़ान है, इसमें कोई व्यक्ति नहीं बल्कि कुछ सामग्री होगी। यह विमान वहीं रूकेगा और 05 से 10 दिन बाद लौटेगा। इसे नासा टीवी और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।
एलन मस्क की स्पेसएक्स को मिली थी सफलता
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एवं अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स इस क्षेत्र में सबसे आगे है। नासा के वाणिज्यिक कार्यक्रम के तौर पर स्पेसएक्स ने मई 2020 में अपने ड्रैगन कैप्सूल में दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचाया था। अब नासा के सहयोग से बोइंग का सीएसटी-100 स्टारलाइनर को इसी का दूसरा चरण माना जा रहा है। यह भी पैराशूट मदद से कैप्सूल की तरह की उतरेगा। अगर यह परीक्षण सफल रहा तो 2021 के अंत में इसे नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष केंद्र भेजा जाएगा।