राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में उभरते हुए पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले फरार चल रहे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के करीबी भूरा पहलवान से पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ की। पुलिस ने भूरा को हिरासत में लिया, बाद में उसे सुभाष प्लेस थाने लाकर कई घंटों पूछताछ हुई। भूरा सुशील का बेहद करीबी बताया जाता है। वह अक्सर खास मौकों पर सुशील के साथ ही देखा जाता है। भूरा ने सुशील के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने की बात से इनकार किया। इसके अलावा उसने घटना वाले दिन छत्रसाल स्टेडियम में होने की बात से भी इनकार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने भूरा को जरूरत पड़ने पर जांच में शामिल होने की बात कर छोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुशील के कई करीबियो से जल्द ही पूछताछ की जा सकती है। पुलिस ने उसके मिलने-जुलने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की है। उसके आधार पर पुलिस जल्द ही इन लोगों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जानकारों का कहना है कि चूंकि सुशील के खिलाफ सागर की हत्या के मामले में सीधे सुराग हैं, इसलिए उसको अग्रिम जमानत मिलना भी मुश्किल है। सुशील के लिए आसानी तभी होगी जब वह खुद ही सरेंडर कर देगा।
विज्ञापन
3 of 5
सुशील कुमार
वहीं दिल्ली पुलिस को एक सप्ताह बाद भी सुशील और उसके साथियों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस की टीमें पांच राज्यों में उसकी तलाश कर रही है।
4 of 5
sushil kumar
पुलिस ने सुशील के साथ मौजूद उस दिन 17 लोगों की लिस्ट बनाई हुई है। उसके आधार पर ही सभी की तलाश की जा रही है।
आपको बता दें कि गत मंगलवार तीन मई को छत्रसाल स्टेडियम में सुशील व उसके साथियों ने सागर, सोनू और अमित नामक पहलवानों की जमकर पिटाई की थी, जिसमें सागर की मौत हो गई थी। तभी से सुशील व उसके साथी फरार हैं।