दिल्ली में रुक रुक कर पूरे दिन बारिश हुई
- फोटो : amar ujala
इस मानसून पांच बार सबसे अधिक हुई बारिश
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणी के मुताबिक, इस मानसून में ऐसा पांच बार हुआ है जब बारिश अधिक स्तर पर दर्ज की गई है। आमतौर पर इस सीजन में केवल एक या दो बार ही अधिक बारिश रिकॉर्ड की जाती है। जेनामणि के मुताबिक, 19 जुलाई को 69.6 मिमी, 27 जुलाई को 100 मिमी, 30 जुलाई को 72 मिमी, 21 अगस्त को 138.8 मिमी, वहीं, एक सितंबर को 112.1 मिमी, दो सितंबर को 117.7 मिमी और अब 11 सितंबर को 94.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शनिवार तक इस सीजन का 64 फीसदी बारिश रिकॉर्ड की गई है। दिल्ली में 653.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है जबकि मानसून की शुरुआत यानि एक जून से लेकर 11 सितंबर तक कुल 590.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।