फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दिल्ली एयरपोर्ट पर भरा पानी, गाजियाबाद में धंस गई सड़क, बारिश से कहां कितनी हुई तबाही

Sat, 11 Sep 2021 03:27 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
delhi rain - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश शनिवार को आफत बनकर बरसी। बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को इस कदर बेहाल कर दिया कि तस्वीरें देखकर किसी को यकीन नहीं होगा कि यह हाल देश की राजधानी का है। इस रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने कहीं हवाई अड्डे जैसे सुविधा युक्त स्थान को जलमग्न कर दिया, तो कहीं सड़क पर जानलेवा गड्डे खोद डाले। कहीं बड़ी-बड़ी गाड़ियां पानी में डूबी नजर आईं तो कहीं सड़कों पर भरे बारिश के पानी में स्थानीय बच्चे तैरकर मानसून को मुंह चिढ़ाते नजर आए। कुल मिलाकर 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस वर्षा ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। तस्वीरों में देखें बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर का क्या हाल है-
विज्ञापन

2 of 8
सड़क पर बना गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम में स्वर्ण जयंती पार्क के पास शिप्रा सिटी सोसायटी के सामने पेयजल लाइन लीकेज होने से सड़क धंस गई। ऐसे में स्थानीय लोगों को हादसा होने का डर लगा हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क की मिट्टी गिरने से गड्ढा चौड़ा हो रहा है, जिसके कारण खतरा बढ़ रहा है। जीडीए और जल निगम को इसकी सूचना दी गई है।
 
विज्ञापन

3 of 8
पानी में बैठे टिकैत - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर भी जलभराव हो गया है। इसके बावजूद बैरिकेडिंग के पास कुछ समर्थकों के साथ किसान नेता राकेश टिकैत बैठे हैं।
 

4 of 8
एयरपोर्ट में भरा पानी - फोटो : ANI
बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में भी पानी भर गया। इसे लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि यात्रियों की असुविधा के कारण हमें अफसोस है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
घरों में घुसा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में पानी इतना भर गया है कि लोगों के घरों में भी घुस गया है। नीचले तले में रहने वालों को इससे भारी परेशानी हो रही है।
 
विज्ञापन

6 of 8
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह सड़कों पर जलभराव हो गया है। कई गाड़ियां पानी में फंस गई हैं। जलजमाव के कारण एनएच-8 हाईवे पर भी जाम लग गया है।
 
विज्ञापन

7 of 8
पुल के नीचे फंसा ऑटो - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में पुल के नीचे पानी भरने के कारण कई गाड़ियां फंस गईं। किसी तरह से लोगों की मदद से उन्हें निकाला जा सका।
 
विज्ञापन

8 of 8
सड़क पर भरे पानी में तैरता बच्चा - फोटो : ANI
सिविक सेंटर के पास सड़क पर इतना पानी भर गया कि स्थानीय बच्चे यहां स्विमिंग पूल का मजा लेने लगे। कई बच्चे तो इस गंदे पानी में तैरते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें