फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामला: एनआईए को सौंपी जा सकती है पूरी जांच, फंडिंग पर भी केंद्रीय एजेंसियों की नजर

Wed, 23 Jun 2021 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
UP conversion case - फोटो : अमर उजाला
एटीएस द्वारा पकड़े गए धर्मांतरण के आरोपियों उमर गौतम और जहांगीर आलम के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट लगेगा, रासुका केतहत कार्रवाई होगी और उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। वहीं धर्मांतरण का मामला यूपी समेत 6 राज्यों से जुड़ा है। साथ ही मुख्य किरदार दिल्ली के जामिया नगर में बैठ कर निभाया गया। ऐसे में इस पूरे मामले पर एनआईए की भी नजर है। साथ ही विदेशों से हुई फंडिंग को लेकर भी केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। उमर गौतम और जहांगीर आलम के रिमांड पर आने के बाद केंद्रीय एजेंसियां भी उनसे पूछताछ करेंगी। इसके बाद तय होगा कि इस मामले की जांच एनआईए अपने हाथ में लेगी या नहीं। फिलहाल इस मामले में एटीएस अपनी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
धर्मांतरण का मामला: आदित्य उर्फ अब्दुल से बात करती साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट - फोटो : amar ujala
नोएडा के मूक बधिर स्कूल में हैं कई राज्यों के छात्र
सूत्रों का कहना है कि नोएडा के जिस मूक बधिर स्कूल के छात्रों को लक्ष्य बनाया गया है उसमें यूपी के साथ-साथ दूसरे राज्यों हरियाणा, दिल्ली, हिमांचल, उत्तराखंड व यूपी समेत अन्य राज्यों के भी छात्र हैं। एटीएस की एक टीम इस स्कूल में भी नोएडा पुलिस के साथ छानबीन कर रही है। यहां जिन 60 छात्रों के धर्म परिवर्तित कराए जाने की बात कही जा रही है उनकी तस्दीक एटीएस की टीम कर रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
धर्मांतरण का मामला - फोटो : amar ujala
कानून बनने के बाद अब तक का सबसे बड़ा मामला
धर्मांतरण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए कानून ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिशेध अधिनियम’ के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा मामला है। ऐसे में पुलिस और जांच एजेंसी कार्रवाई करने से पहले फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

4 of 5
मौलाना के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह कानून पिछले वर्ष बनाया गया था। बाद में इसे दोनों सदनों से पास भी कराया गया था। इतने बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराए जाने का यह अपने आप में ही बड़ा मामला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुफ्ती जहांगीर आलम और उमर गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
तह तक की जाएं जांच, इसमें शामिल लोगों को किया जाए बेनकाब
इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा है कि वह तह तक जाएं। इसमें जो लोग भी संलिप्त हैं, उन्हें बेनकाब किया जाए। गैंगेस्टर एक्ट और रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनकी संपत्ति भी जब्त की जाए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें