फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror Mastermind Arrested: मौलवी बन घरों में घुसता था अशरफ, धर्म के नाम पर युवाओं को बनाया जिहादी, भेज देता था पाकिस्तान

Wed, 13 Oct 2021 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
लक्ष्मी नगर दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश रच रहे आतंकी मोहम्मद अशरफ न केवल देश में आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहा था तबकि वह धर्म के नाम पर भारतीय युवाओं को जिहादी बना रहा था। वह पीर मौलवी बनकर घर में घुसता था। बताया जा रहा है कि वह भारत के दर्जनों युवकों को जेहादी बना चुका है। ये भी कहा जा रहा है कि आतंकी ट्रेनिंग के लिए काफी युवाओं को पाकिस्तान भेज चुका है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसने पीर मौलवी का चौला ओढ़ा हुआ था। वह कुरान की आयतें पढ़ता था और लोगों को इलाज करने का दावा करता था। उसने युवकों को जेहादी बनाने के लिए जादू-टोना का काम भी सीखा था। मोहम्मद अशरफ पीर मौलवी बनकर इलाज करने के बहाने घर में घुसता था। ये अंधविश्वास का फायदा उठाकर इलाज करने का दावी भी करता था।
 
विज्ञापन

2 of 10
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
घर में घुसने के बाद ये जान-पहचान बनाकर दोस्ती गांठता था। इसके बाद ये घर में मौजूद युवाओं को धर्म के नाम पर जेहादी बनाने के लिए उकसाता था। ये युवकों से कहता था कि सब को इस्लाम धर्म में शामिल करना है। 



 
विज्ञापन

3 of 10
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि ये अभी तक कितने युवकों को जेहादी बना चुका है और कितने युवकों को आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेज चुका है। आरोपी ने पूछताछ में ये भी खुलासा किया है कि वह धर्म को आगे बढ़ाने के लिए पैसे वाले लोगों से चंदा भी लेता था। 

 

4 of 10
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
उस पैसे का ये स्लीपर सेल के आने वाले कामों में खर्च करता था। इसने काफी लोगों से चंदा लिया है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जेहादी बनाने व अपनी पहचान छिपाने के लिए ये एक जगह पर ज्यादा दिन नहीं रहता था। ये जल्दी-जल्दी अपने ठिकाने बदल देता था। 

 
विज्ञापन

5 of 10
संदिग्ध आतंकी - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2013 में बनवाया था पासपोर्ट
मोहम्मद अशरफ ने वर्ष 2013 में अपना पासपोर्ट बनवाया था। पासपोर्ट में उसने शास्त्री नगर, दिल्ली का पता दे रखा है। आरोपी ने अपना राशनकार्ड बनाने से लेकर सभी जरूरी दस्तावेज बनवा रखे थे।
 
विज्ञापन

6 of 10
DCP Special Cell Pramod Kushwaha - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश की स्लीपर सेल का है सरगना अशरफ
लक्ष्मीगर से गिरफ्तार मोहम्मद अशरफ ने पुलिस को शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से पाकिस्तानी पंजाब के नरोवाल का निवासी है। वह भारत में सक्रिय स्लीपर सेल का सरगना है। आईएसआई ने उसे त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी वारदात का जिम्मा सौंपा था। वह यहां मोहम्मद अशरफ अली अहमद नूरी पुत्र नूर अहमद, निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली के नकली पहचान पर रह रहा था।

 
विज्ञापन

7 of 10
DCP Special Cell Pramod Kushwaha - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों  के अनुसार, आईएसआई ने अशरफ को सीधे भर्ती किया था। वर्ष 2004 में पाकिस्तान के सियालकोट में आईएसआई के हैंडलर कोड नाम नासिर से छह महीने की आतंकी ट्रेनिंग ली थी। नासिर ने उसे भारत में तोड़फोड़ की गतिविधियां चलाने में मदद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने के लिए भेजा था। 

 

8 of 10
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता से वह पहले अजमेर पहुंचा। वहां की एक मस्जिद के मौलवी से दोस्ती कर ली। वर्ष 2006 में वह उस मौलवी के साथ दिल्ली आया और पुरानी दिल्ली में मौलवी के एक रिश्तेदार के कारखाने में गया। इसके बाद वह उस इलाके में कारखानों में नौकरी करने लगा। वह मौलवी के अन्य रिश्तेदारों से भी मिला और उनका विश्वास जीत लिया। वह देश में रहने के दौरान एक ही जगह ज्यादा दिन नहीं रहता था। 

 

9 of 10
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : एएनआई
जल्दी ही वह अपना ठिकाना बदल लेता था। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद अशरफ करीब 10 पहले फर्जी पहचान पत्र बनवाने के बाद से पांच-छह जगह रह चुका है।

 
विज्ञापन

10 of 10
आतंकी मोहम्मद अशरफ गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
हाल ही में पाकिस्तानी हैंडलर ने उसे त्योहारों के मौसम में आतंकी हमले करने का काम सौंपा था। उससे बरामद हथियारों और गोला-बारूद का इंतजाम भी पाकिस्तानी हैंडलर ने कराया था। उसकी साजिश लोन वुल्फ अटैक (अकेले आतंकी का भीड़ वाली जगह पर हमला) की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें