दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के लक्ष्मी नगर से सोमवार रात को पाकिस्तान आतंकी को गिरफ्तार कर देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद अशरफ उर्फ अली अहमद नूरी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर दिल्ली समेत देश के कई शहरों में त्योहारी सीजन में आतंकी हमला करना चाहता था। ये यहां स्लीपर सेल का मुखिया बना हुआ था। आतंकी करीब 17 वर्ष से फर्जी आईडी से भारत में रह रहा था। ये जम्मू कश्मीर समेत देश में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले में शामिल रहा है। आतंकी ने पाकिस्तान में छह महीने की आतंकी ट्रेनिंग ली थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की निगरानी में इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि स्पेशल सेल को करीब दो महीने पहले एक पाकिस्तानी नागरिक के नेतृत्व में एक सक्रिय स्लीपर सेल के बारे में जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
2 of 9
आतंकी मोहम्मद अशरफ
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली: हाईकोर्ट बम धमाकों में शामिल था अशरफ
गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद अशरफ देश में पिछले सालों में हुई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। मोहम्मद अशरफ वर्ष 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट के सामने हुए बम धमाकों में वह शामिल रहा है। उसने दिल्ली हाईकोर्ट की कई बार रैकी की थी। वह पूर्वी दिल्ली से दिल्ली हाईकोर्ट गया था। आतंकी ने पूछताछ में ये भी खुलासा किया है कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने उसके सामने सेना के कई जवानों को अपहरण कर लिया था। कुछ समय बंधक बनाकर रखने के बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
3 of 9
आतंकी मोहम्मद अशरफ
- फोटो : अमर उजाला
हैंडलर नासिर के कहने पर जम्मू कश्मीर में जाकर करता था सेना की मूवमेंट की निगरानी
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह भारत में कहीं भी तभी जाता था जब पाकिस्तान में बैठा उसका हैंडलर उसे निर्देश देता था। पाकिस्तान हैंडलर के कहने पर ही वह जम्मू कश्मीर जाता था और वहां आतंकियों से मिलता था। हैंडलर नासिर के कहने पर वह जम्मू कश्मीर जाता था और वहां पर सेना की मूवमेंट आदि की निगरानी करता था। सेना की वीडियो बनाकर व अन्य खुफिया जानकारी देता था। इस जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले होते थे। उसने सेना की अनेकों बार खुफिया जानकारी हैंडलर नासिर को दी है।
4 of 9
DCP Special Cell Pramod Kushwaha
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर 30 से ज्यादा बार जा चुका है
मोहम्मद अशरफ को हैंडलर उसके काम के हिसाब से पैसा देता था। वह भारत से जब भी कोई सूचना भेजता था तभी इसे पैसे मिलते थे। जम्मू कश्मीर जाने के लिए उसे ज्यादा पैसे मिलते थे। वह हैंडलर के कहने पर ही जम्मू कश्मीर जाता था और वहां से सूचनाएं हैंडलर को भेजता था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि ये 30 बार से ज्यादा जम्मू कश्मीर जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 9
आतंकी मोहम्मद अशरफ
- फोटो : पीटीआई
धर्म के नाम पर कई युवाओं को बना चुका है जिहादी
बताया जा रहा है कि वह भारत के दर्जनों युवकों को जिहादी बना चुका है। ये भी कहा जा रहा है कि आतंकी ट्रेनिंग के लिए काफी युवाओं को पाकिस्तान भेज चुका है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसने पीर मौलवी का चोला ओढ़ा हुआ था। वह कुरान की आयतें पढ़ता था और लोगों को इलाज करने का दावा करता था। उसने युवकों को जिहादी बनाने के लिए जादू-टोना का काम भी सीखा था।
विज्ञापन
6 of 9
आतंकी मोहम्मद अशरफ
- फोटो : पीटीआई
पूरे देश की स्लीपर सेल का है सरगना अशरफ
लक्ष्मीगर से गिरफ्तार मोहम्मद अशरफ ने पुलिस को शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से पाकिस्तानी पंजाब के नरोवाल का निवासी है। वह भारत में सक्रिय स्लीपर सेल का सरगना है। आईएसआई ने उसे त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी वारदात का जिम्मा सौंपा था।
विज्ञापन
7 of 9
आतंकी मोहम्मद अशरफ गिरफ्तार
- फोटो : एएनआई
2004 में पाकिस्तान के सियालकोट में ली थी आतंकी ट्रेनिंग
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, आईएसआई ने अशरफ को सीधे भर्ती किया था। वर्ष 2004 में पाकिस्तान के सियालकोट में आईएसआई के हैंडलर कोड नाम नासिर से छह महीने की आतंकी ट्रेनिंग ली थी। नासिर ने उसे भारत में तोड़फोड़ की गतिविधियां चलाने में मदद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने के लिए भेजा था।
8 of 9
संदिग्ध आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2013 में बनवाया था पासपोर्ट
मोहम्मद अशरफ ने वर्ष 2013 में अपना पासपोर्ट बनवाया था। पासपोर्ट में उसने शास्त्री नगर, दिल्ली का पता दे रखा है। आरोपी ने अपना राशनकार्ड बनाने से लेकर सभी जरूरी दस्तावेज बनवा रखे थे।
DCP Special Cell Pramod Kushwaha
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी के कब्जे से बरामद सामान
दो मैगजीन और 60 कारतूसों के साथ एके-47, 50 कारतूस के साथ दो अत्याधुनिक पिस्टल और एक हथगोला। उससे दो मोबाइल फोन, फर्जी आईडी और पासपोर्ट भी बरामद किए गए हैं।