दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टर रोहित चौधरी गिरोह का शार्पशूटर सतेंद्र उर्फ सत्ते तिहाड़ जेल की सेल नंबर-3 में मृत मिले अंकित गुर्जर की मौत का बदला तत्कालीन उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा की हत्या एके-47 से करके लेना चाहता था। इसके लिए उसने पलवल के गैंगस्टर अजय गुर्जर से एके-47 का इंतजाम करने की बात कही थी। इन दोनों की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल एक हो गया था। सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सतेंद्र उर्फ सत्ते को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार व एसआई राजेश की टीम ने 10 दिन में बदमाशों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रांजिट कैंप गोविंदपुरी निवासी सतेंद्र उर्फ सत्ते को 17 अगस्त को चिराग दिल्ली से पकड़ लिया। इसके पास से .32 बोर की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और छह करातूस बरामद हुए।
विज्ञापन
2 of 5
स्पेशल सेल ने शार्पशूटर सतेंद्र को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सतेंद्र विरोधी गिरोह के प्रिंस की हत्या के मामले में जमानत पर था। उसके खिलाफ हत्या, रॉबरी, झपटमारी, धमकी व आर्म्स एक्ट आदि के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अंकित गुर्जर का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
दबदबा बनाने का भी था मकसद
सतेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह तिहाड़ जेल के निलंबित उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा की हत्या एके-47 से करना चाहता था। उसका मानना था कि हत्या में एके-47 का इस्तेमाल किया जाएगा तो उसका दबदबा भी रहेगा। सतेंद्र को लगता है कि नरेंद्र कुमार मीणा ने पीट-पीटकर अंकित गुर्जर की हत्या की है।
4 of 5
अंकित गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला।
दक्षिण दिल्ली में दबदबे के लिए थी रंजिश
रोहित चौधरी गिरोह के सक्रिय बदमाश सतेंद्र की दक्षिणी दिल्ली में धाक जमाने के लिए प्रिंस तिवातिया गिरोह से रंजिश थी। सतेंद्र अंकित गुर्जर का साथी था। अंकित 4 अगस्त को तिहाड़ जेल की सेल नंबर तीन में मृत मिला था। आरोप है कि सेल में मोबाइल मिलने के बाद अधिकारियों पिटाई से अंकित की मौत हो गई थी।
सतेंद्र साथी बदमाशों के साथ दक्षिणी दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलरों, सट्टा ऑपरेटरों, बुकीज व बिल्डरों से रंगदारी वसूलता था। उसने अंकित गुर्जर, रोहित चौधरी के साथ तिवतिया गिरोह के बदमाश प्रिंस की हत्या 6 मई, 2019 को की थी।