फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, जगह-जगह भरा पानी, कई मार्गों पर आवाजाही बंद, बढ़ी परेशानी

Sat, 21 Aug 2021 08:27 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में झमाझम बारिश की वजह से सुबह में ही अंधेरा छा गया है। भारी बारिश की वजह से काम पर जाने वाले को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रातभर से हो रही बरसात के कारण दिल्ली में जगह-जगह पानी भर गया है।
विज्ञापन
1 of 9
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : ट्विटर ANI
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। देर रात से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कई दिनों से जारी उमस का माहौल अब खत्म हो गया है और भारी बारिश के बाद तापमान में भी कमी आई है। 27 डिग्री तक तापमान के आने से मौसम ठंडा हो गया है।   

दिल्ली में झमाझम बारिश की वजह से सुबह में ही अंधेरा छा गया है। भारी बारिश की वजह से काम पर जाने वाले को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रातभर से हो रही बरसात के कारण दिल्ली में जगह-जगह पानी भर गया है। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत आ रही है। 

जलभराव के कारण आजादपुर अंडरपास बंद कर दिया गया है। वहां डेढ़ फुट पानी भर गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि यात्री इस ओर न आएं। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने मिंटो ब्रिज पर भी यातायात की आवाजाही बंद कर दी है। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा जल भराव से होने वाली परेशानी भी बढ़ेगी, क्योंकि लगातार पानी बरस रहा है। आईटीओ रेल ब्रिज के नीचे भी पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 9
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : ट्विटर ANI
मौसम विभाग के अनुसार अब तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है और आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश की खबर है। 
विज्ञापन

3 of 9
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : ट्विटर ANI
राजधानी में शुक्रवार को गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश ने राहत दिलाई। पूरा दिन रिमझिम बारिश की वजह से मौसम सुहाना रहा। मिटो रोड ब्रिज के नीचे भरा पानी।

4 of 9
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : ट्विटर ANI
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। ट्रैफिक पुलिस ने मिंटो ब्रिज पर भी यातायात की आवाजाही बंद कर दी है
विज्ञापन

5 of 9
नोएडा में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला
बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 70 से 97 फीसदी रहा। नोएडा में भारी बारिश के चलते थाने में घुसा पानी। रोड पर जलजमाव से आवागमन बाधित। 
विज्ञापन

6 of 9
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : ट्विटर ANI
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने पिछले 24 घंटों में आज सुबह 8.30 बजे तक 138.8 मिमी बारिश दर्ज की। इस मौसम की यह सबसे अधिक एक दिन की बारिश है।
विज्ञापन

7 of 9
गुरुग्राम में जलभराव। - फोटो : ट्विटर ANI
गुरुग्राम के ब्रिस्टल चौक पर जलभराव हो गया है। ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। 

8 of 9
आजादपुर अंडरपास में जलभराव - फोटो : ट्विटर ANI
जलभराव के कारण आजादपुर अंडरपास बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों को इस ओर न आने की सलाह दी है।
विज्ञापन

9 of 9
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : ट्विटर ANI
भारी बारिश के बीच छाते लेकर निकलते राहगीर।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें