मुंबई और यूपी में गिरफ्तार किए दो कथित आतंकियों जाकिर और हुमैद-उर-रहमान को दिल्ली पुलिस जल्द ही राजधानी लाकर पूछताछ करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो ओसामा के चाचा हुमैद ने ही जीशन और ओसामा को उकसाकर पाकिस्तान ट्रेनिंग के लिए भेजा था। फिलहाल यूपी एसटीएफ अभी आरोपी हुमैद से पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए आतंकी जाकिर की गिरफ्तारी समीर कालिया की निशानदेही पर हुई है। सूत्रों का कहना है कि जाकिर किसी चाचा नामक शख्य और समीर कालिया के जरिये डी-कंपनी के संपर्क में था। वहां से मिली कमांड पर भारत में आतंकी घटनाओं की साजिश रची जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों को दिल्ली लाकर उनसे पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि समीर ने खुलासा किया था कि जाकिर ने उससे हथियार और विस्फोटक लिया था।
विज्ञापन
2 of 5
छह आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
समीर से पूछताछ कर चाचा का पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह चाचा कौन है। हालांकि अभी तक की जांच में यह पता चला है कि चाचा कहे जाने वाला शख्स कौन है।
विज्ञापन
3 of 5
ओसामा
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि चाचा आईएसआई का कोई अधिकारी या फिर उसी नेटवर्क से जुड़ा कोई सदस्य है। हालांकि यूपी पुलिस की गिरफ्त में आया हुमैद ने दावा किया है कि उसने प्रयागराज के करेली थाने में सरेंडर किया है।
4 of 5
pakistan terror module
- फोटो : अमर उजाला
हुमैद दावा कर रहा था कि उसका किसी भी आतंकी घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि आतंकी मॉड्यूल में पुलिस अब तक देशभर से कुल आठ आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इनमें जीशान कमर, मोहम्मद आमिर जावेद, जान मोहम्मद उर्फ शेख उर्फ समीर कालिया, मूलचंद उर्फ लाला, मोहम्मद अबू बकर, ओसामा उर्फ सामी, हुमैद-उर-रहमान और जाकिर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अभी इसी मॉड्यूल के कई लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है। देशभर में छापेमारी जारी है।