अबु बकर
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आतंकियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान आग लगाने के कई तरीके बताए गए थे। उन्हें आग लगाने के अलग-अलग तरीके बताए गए थे। आतंकियों को देश में जगह-जगह तेल के टैंकर, रिफाइनरी व महत्वपूर्ण इमारतों में आग लगाकर जान-माल का बड़े पैमाने पर नुकसान करने का आदेश दिया गया था। उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाना था। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आतंकियों से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है। दूसरी तरफ उसैदुर रहमान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। वहीं ओसामा के चाचा हुमैद उर रहमान ने कोतवाली, प्रयागराज में शुक्रवार शाम को सरेंडर कर दिया। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम प्रयागराज भेजी जा रही है। हुमैद ने विस्फोटक व हथियारों को छिपाकर रखा था।