ओखला औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में शुक्रवार तड़के कपड़ा फैक्टरी में आग लगने के मामले में नया खुलासा सामने आया है। फैक्टरी में आग लगी नहीं थी, बल्कि लगाई गई थी। युवक ने शराब के पव्वे को फेंककर आग लगाई थी। इसके लिए युवक व उसके साथी को कार सवार लोगों ने पैसे दिए थे। पुलिस ने आग लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
ओखला फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आग लगाने वाले युवक के बारे में सुराग हाथ लगा था। पुलिस ने एफआईआर में एक और धारा जोड़ दी है। ओखला इलाके के फेज-दो में स्थित इमारत नंबर ए-118 में बेसमेंट व उससे ऊपर दो मंजिल पर कपड़े की फैक्टरी थी। यह कतरन से कपड़ा बनाया जाता था। इस इमारत में शुक्रवार तड़के आग लग गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
ओखला फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग बेसमेंट में लगी थी और ऊपर की दो मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर ट्रक व ऑटो भी जल गए थे। दमकल विभाग की 25 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। ओखला पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया था। ओखला औद्योगिक थानाध्यक्ष सनतन सिंह की देखरेख में ओखला पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश मीणा मामले की जांच कर रही थी।
4 of 5
ओखला फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जब वह सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे थे तभी उन्हें दिखा की एक युवक फैक्टरी में आग लगा रहा है। युवक ने फैक्टरी में देशी शराब का पव्वा फेंका और फिर आग लगा दी। एफआईआर में आईपीसी की धारा 436(नष्ट करने के लिए उद्देश्य से आग लगाना) जोड़ी गई। इसके बाद एसआई प्रकाश मीणा की टीम ने आग लगाने वाले युवक संजय कॉलोनी, ओखला निवासी गुलफाम(26) पुत्र नफीज को संजय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।
उसने पूछताछ में बताया कि फैक्टरी में आग लगाने के लिए उसे व उसके दोस्त सूरज को कार में आए कुछ लोगों ने पैसे दिए थे। पैसे सूरज के पास हैं। पुलिस सूरज की तलाश कर रही है। गुलफाम फैक्टरी के पास खड़े एक ऑटो पर चढ़ा और फिर शराब का पव्वा फेंककर फैक्टरी में आग लगा दी। गुलफाम ने भी शराब पी रखी थी। पुलिस गुलफाम को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके बाद ये पता लगाया जाएगा कि फैक्टरी में आग लगवाने वाले कार सवार कौन थे और उन्होंने कितने पैसे देकर फैक्टरी में आग लगवाई थी।