फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला जठेड़ी के काले राज: रिवॉल्वर रानी के साथ नेपाल से विदेश भागने की फिराक में था, शराब कारोबार को लेकर किया बड़ा खुलासा

Wed, 04 Aug 2021 01:38 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद काला जठेड़ी व उसके साथी गैंगस्टर भारत में शराब के कारोबार पर अपना कब्जा जमाने में लगे हुए थे। दुबई से बुकीज व सटोरिए हवाला के जरिए उगाही की रकम को भारत भेजा जाता था और उसे लोगों के जरिए शराब के कारोबार में लगाया जाता था। सभी गैंगस्टर के शराब कारोबार के लिए इलाके बंटे हुए थे। शराब के कारोबार में इनको मोटी कमाई हो रही थी। दूसरी तरफ यूपी, पंजाब व हरियाणा की पुलिस टीमें गैंगस्टर काला जठेड़ी से पूछताछ करने दिल्ली गई हैं। 

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुबई व कनाड़ा में बैठे बुकीज व सटोरिए काला जठेड़ी व लारेंस विश्राई की सहायता करते हैं। ये भारत से उगाही की रकम को नेपाल व दुबई के जरिए भेजते हैं और उसे शराब के कारोबार में लगाया जाता है। इस रकम को शराब के ठेकों के टेंडर लेने में लगाया जाता है। शराब के टेंडर लेने वाले लोग काला जेठड़ी व उसके साथी गैंगस्टर के ही होते हैं। सभी गैंगस्टर ने शराब कारोबार लिए अपना इलाका बांटा हुआ था। काला जेठड़ी ने पूछताछ में शराब कारोबार की बात को स्वीकार किया है। उसने बताया कि शराब कारोबार के लिए झज्जर व बादली का इलाका नरेश सेठी के पास है। सोनीपत का इलाका राजू बसौदी के पास है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
काला जठेड़ी - फोटो : amar ujala
रोहतक का इलाका अनिल छिप्पी के हैं और पूरे राजस्थान का शराब का कारोबार संपत नेहरा के बंट में आया हुआ है। हरियाणा का ज्यादातर इलाका काला जठेड़ी व लारेंस विश्रोई के पास है। नरेश सेठी ने पहले सफदरजंग अस्पताल से खुद को फरार करवाया था। यहां से ये मुंबई गया था। यहां पर इसने काला जठेड़ी को पुलिस कस्टड़ी से फरार करने की साजिश रची। इसने हथियारों का इंतजाम किया। गुरुग्राम पुलिस जब इसे कोर्ट में पेश कर वापस ले जा रही थी नरेश सेठी व अन्य ने काला जठेड़ी को छुड़ाने की कोशिश की थी। यहां हुई मुठभेड़ में नरेश सेठी को गोली लगी थी, जबकि एक बदमाश मौके से कपिल डाबला पकड़ा गया था। काला जठेड़ी फरार होने में कामयाब हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में काला जठेड़ी - फोटो : amar ujala
शराब कारोबार का इलाका-
 
नाम   इलाका
नरेश सेठी झज्जर-बादली
राजू बसौदी सोनीपत
अनिल छिप्पी रोहतक
संपत नेहरा राजस्थान
काला जठेड़ी राजस्थान व हरियाणा के इलाके

4 of 5
सुशील कुमार, काला जठेड़ी - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा ने काला जठेड़ी से पूछताछ की
सागर धनखड़ हत्या मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की पूर्वी दिल्ली की टीम ने चार्जशीट फाइल करने से पहले काला जठेड़ी से पूछताछ की थी। अपराध शाखा ने चार्जशीट में कहा है कि काला जठेड़ी के सुशील कुमार से संबंध थे। दोनों एक-दूसरे को जानते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी - फोटो : अमर उजाला
काला जठेड़ी नेपाल गया था
काला जठेड़ी ने पूछताछ में बताया है कि कुछ महीने पहले वह रिवॉल्वर रानी अनुराधा के साथ नेपाल गया था। नेपाल से ये विदेश जाना था, मगर इसका इंतजाम नहीं हो पाया था। नेपाल में ये आनंदपाल के जानकार के पास रूका था। इसके बाद ये वापस भारत आ गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें