फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली अनलॉक: फल-सब्जी खरीदने के लिए पहुंच रहे लोग, जगी व्यापारियों की उम्मीद

Sun, 13 Jun 2021 09:47 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गाजीपुर मंडी में पहुंचे लोग - फोटो : ANI
महीनों तक लॉकडाउन से गुजरने के बाद दिल्ली एक बार फिर धीरे-धीरे अनलॉक हो रही है। इसी बीच गाजीपुर मंडी में बड़ी संख्या में लोग फल और सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक विक्रेता ने कहा कि लॉकडाउन ने हमारे व्यापार को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब जब इसे हटाने का फैसला लिया गया है तो ऐसा लग रहा है कि व्यवसाय भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। अगर यहां बड़ी संख्या में भीड़ लगती है तो पुलिस हस्तक्षेप कर इसे काबू में करती है।
विज्ञापन

2 of 5
गाजीपुर मंडी में पहुंचे लोग - फोटो : ANI
मालूम हो कि दिल्ली को पूरी तरह से अनलॉक करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। व्यापारी सम-विषम फॉर्मूले पर नहीं, पूरी तरह से बाजार को खोलने की मांग कर रहे है। हालांकि, उनका कहना है कि देर रात तक  नहीं, बल्कि शाम पांच बजे तक दुकान खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
गाजीपुर मंडी में पहुंचे लोग - फोटो : ANI
दिल्ली सरकार कोरोना की तीसरी लहर से जंग की तैयारी कर रही है। इस बीच चरमराई हुई आर्थिक व्यवस्था को भी पटरी पर लाना आवश्यक हो गया है। व्यापारिक संगठन कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ ही बाजार व दुकानों को पूरी तरह से खोलने की मांग भी कर रहे है। 

4 of 5
गाजीपुर मंडी में पहुंचे लोग - फोटो : ANI
दुकानें बंद करना समस्या का समाधान नहीं
कोविड की वजह से बाजार में भीड़ नहीं है। व्यापारियों के पास काम भी ज्यादा नहीं है। भीड़ नियंत्रित करने के साथ ही मास्क का प्रयोग उपभोक्ता करें, इसके लिए सख्ती बढ़ाई जाए। सिर्फ दुकानें बंद कर देना समस्या का समाधान नहीं है। सम-विषम आधार पर दुकान खोलने से न तो व्यापारियों को कोई फायदा है और ना ही अर्थव्यवस्था को। 
-विजय कुमार सेठी, अध्यक्ष फोटो ट्रेडर्स एसोसिएशन चांदनी चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाजीपुर मंडी में पहुंचे लोग - फोटो : ANI
सम-विषम फॉर्मूला लाभदायक नहीं
न्यू लाजपत राय मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज शर्मा कहते हैं कि सरकार या तो पूरी तरह से मार्केट बंद कर दे या पूरी तरह से खोल दे। बेशक अनलॉक-3 में अवधि घटा दी जाए। रात आठ बजे की जगह शाम तक कर दी जाए। सम-विषम फार्मूले के आधार पर बाजार खोलने का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। एक तो ग्राहक बाजार में है नहीं दूसरी तरफ ग्राहक विशेष दुकान पर पहुंच रहे है तो दुकान पर ताला लटका मिल रहा है। ऐसे में व्यापार चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें