दिल्ली कैंट के पुराना नांगल गांव में 9 साल की बच्ची की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और पुजारी राधेश्याम के कमरे की गहन जांच की। टीम ने पुजारी के कमरे से जांच के लिए उसके कुछ सामान जब्त किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए सामान को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीम मौके से सभी सुबूतों को जमा करने के बाद घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। उनका मानना है कि इस मामले की तह तक पहुंचने में फोरेंसिक जांच अहम होगी। पुलिस फोरेंसिक जांच के लिए स्थानीय टीम के अलावा सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (सीएफएसएल) से भी मदद ले रही है। पुजारी के कमरे की जांच के दौरान पुलिस ने उसके बिस्तर पर बिछी चादर, तकिए और उसके पहने गए कपड़े को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
श्मशान घाट पर तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन से वाटर कूलर का मुआयना कराया था। जिसमें शार्ट सर्किट होने की जानकारी मिली थी। वाटर कूलर मशीन को पहले ही जांच के लिए भेजा गया है। क्राइम ब्रांच उसके रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
जांच करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को पुलिस इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है।
4 of 5
श्मशान घाट पर पहुंची पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुजारी से पूछताछ सबसे अहम है। बच्ची की मौत के बाद पुजारी ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। इसके पीछे पुजारी का मकसद क्या था। इसके बारे में पुजारी से पूछताछ की जाएगी।
कांग्रेसियों ने जंतर-मंतर के पास प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची की मां ने पुलिस व कोर्ट में दिए बयान में बताया था कि पुजारी ने उसे पुलिस को सूचना देने से मना किया और कहा कि पोस्टमार्टम में बच्ची के अंगों की चोरी हो सकती है।