दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली है। लेकिन बारिश राहत के संग आफत भी लेकर आई है। कुछ जगहों पर जलभराव और जाम से लोग जूझते दिखे। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के अनेक हिस्सों में कल से अगले दो दिन तक बारिश की उम्मीद जताई है। इसका असर आज से ही एनसीआर में आने वाले यूपी के जिलों जैसे गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद आदि में भी दिखने लगा है।