फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजफगढ़ अग्निकांड: दम घुटने से माता-पिता और दो बेटों की मौत, सामने आ रही ये वजह; तस्वीरों में खौफनाक मंजर

Tue, 25 Jun 2024 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मृतक पति-पत्नी और दोनों बेटे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के द्वारका जिले के नजफगढ़ स्थित प्रेम नगर के एक मकान में सोमवार देर रात इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में दंपती और उनके दो बेटे शामिल हैं। इनकी शिनाख्त हीरा सिंह कक्कड़ (48), पत्नी नीतू सिंह कक्कड़ (46) और दो बेटे चिराग (22) उर्फ रॉबिन सिंह और लक्ष्य उर्फ कानू (21) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
इसी घर में रहता था पूरा परिवार - फोटो : भूपिंदर सिंह
हादसे के समय पूरा परिवार एसी चलाकर एक ही कमरे में सोया हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस दमकल विभाग और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
घर के अंदर का नजारा - फोटो : भूपिंदर सिंह
दमकल अधिकारी ने बताया कि विभाग को सोमवार देर रात 3.20 बजे प्रेम नगर के एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं। मौके पर पुलिस के अलावा पीड़ितों के परिवार के सदस्य मौजूद थे। आग पहली मंजिल पर लगी थी और कमरे से धुआं निकल रहा था। दरवाजा अंदर से बंद था। दमकल कर्मी दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे। दरवाजे के पास लगे इन्वर्टर और सोफे में आग लगी हुई थी और कमरे में धुआं भरा हुआ था।

4 of 5
घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : भूपिंदर सिंह
घर में रहने वाले हीरा सिंह, पत्नी नीतू और और दोनों बेटे रॉबिन और लक्ष्य अचेत पड़े हुए थे। पुलिस राव तुलाराम अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस टीम ने कमरे की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोक में शामिल होने आए लोग - फोटो : भूपिंदर सिंह
शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि मुख्य प्रवेश द्वार पर रखे इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। उसके बाद आग पास रखे सोफे में भी लग गई, जिससे धुआं कमरे में फैल गया और परिवार के सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक हीरा सिंह कक्कड़ वीडियोग्राफर थे। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग लगने के बाद कमरे में धुआं फैलने से चारों की दम घुटने से मौत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें