उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज आज हो चुका है। गुरुवार (10 फरवरी) सुबह से ठंड, कोहरे और शीतलहर की परवाह किए बगैर पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। कई जगह तो यह लाइन 500 मीटर तक भी देखी गई। इसी बीच कई जगहों से मतदान के बहिष्कार की भी खबरें आईं तो कहीं ईवीएम खराब होने की। यही नहीं समाजवादी पार्टी लगातार ट्वीट कर तमाम पोलिंग बूथों पर आ रही समस्याओं की शिकायत कर रही है। तस्वीरों में देखिए कैसा है उन जगहों का मिजाज जहां आज हो रहा है मतदान....
विज्ञापन
2 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी सुबह से ही लगातार ट्वीट्स कर ईवीएम न चलने और मतदान केंद्रों में अलग-अलग तरह की गड़बड़ियों के आरोप लगा रही है। समाजवादी पार्टी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि आगरा जनपद के फतेहाबाद के बूथ संख्या 237 पर भाजपा लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है।
विज्ञापन
3 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के एक मतदान केंद्र पर लगी लंबी कतार, यहां लोग सुबह ही इसी तरह अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनका कहना है कि पहले मतदान फिर जलपान।
4 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में मतदातों की सुबह से लगी कतार।
विज्ञापन
5 of 20
यूपी इलेक्शन 2022
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मतदान से पहले प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंचे। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार की सुबह गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा की। वहीं गोवर्धन से बीएसपी प्रत्याशी राजकुमार रावत ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन
6 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ में जैन कन्या पाठशाला बूथ पर लगी लाइन।
विज्ञापन
7 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा की हाई राइज सोसायटी में वोटर्स का उत्साह।
8 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के राजेंद्र इंटर कॉलेज बिलासपुर में मतदान के लिए पहुंचे लोग।
9 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी के मंडोला में गठबंधन प्रत्याशी के बस्तों पर मतदाता पर्ची के लिए लोगों की रही भीड़, क्षेत्र में भाजपा के बस्तों पर मतदाताओं की संख्या कम है।
10 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्मादपुर के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग देवेंद्र वोट डालने जाते हुए।
11 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रहित में आज उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने वोट डाला और सेक्टर 100 के निवासियों को वोट डालने के लिए प्रेरित करते हुए अपने साथ लेकर आए l सब ने मिलकर वोट किया। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि व्यापार मंडल की पूरी टीम घर-घर जाकर लोगों को अधिक से अधिक प्रेरणा देकर राष्ट्रहित के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है l जिसके तहत आज सभी सेक्टरों में अधिक से अधिक वोटिंग हो रही है l विकास जैन ने लोटस बुलेवर्ड सोसायटी से सुबह 10:00 बजे तक लगभग डेढ़ सौ वोट डलवा कर देश हित में आहुति दी l
12 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के चुहड़पुर, बिलासपुर में मतदान के लिए कतार में लगे लोग।
13 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बांजरपुर गांव की आंचल इंटर की छात्रा प्रथम बार अपने मतदान का प्रयोग कर रही है।
14 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के इगलास विधानसभा क्षेत्र के गांव हीरपुर हुसैनपुर में गांव में विकास कार्य व सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों ने मतदान न करने का चुनाव बहिष्कार किया और ग्रामीणों ने कहा कि गांव में विकास नहीं होने पर वोट नहीं देंगे।
15 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के इगलास के गांव बिजेहरा में मतदान बहिष्कार करते हुए। यहां भी सुबह से मतदान नहीं हुआ। 11:15 बजे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मतदान शुरू कराया। क्षेत्र में विकास न होने को लेकर नाराजगी थी।
16 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
एटा सांसद राजवीर सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, सौरभ सिंह, पूर्णिमा सिंह, काजल ने किया मतदान।
17 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
सात फेरों से पहले दिया मतदान। विजयनगर निवासी मनाली की आज शादी है। शादी की रस्मों के बीच मनाली अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचीं।
18 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में बैठे रिजर्व कार्मिक। न किसी को खाना मिला न पानी।
19 of 20
up election 2022
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के फलैदा गांव में मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए लगी लंबी-लंबी लाइनें।