उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोकतंत्र के महापर्व पर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। वोट डालने के लिए लोग अपनी शादी और विदाई तक की परवाह नहीं कर रहे। उनका कहना है कि पहले मतदान, फिर शादी और फिर बाकी काम। उत्तर प्रदेश के कई जिलों से दूल्हा-दुल्हन की फोटो आ रही है, जहां वह वोट डालने पहुंचे हैं। कहीं दुल्हन विदाई से पहले वोट डालने के लिए पहुंची है तो कहीं बरात रवानगी से पहले पूरी बरात सजे-धजे अंदाज में वोट डालती दिखाई दी। आगे तस्वीरों में देखें लोगों का जोश....