फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बलि: आइसक्रीम खिला मासूम को किया अगवा, बहनों और तांत्रिक के साथ मिलकर इसलिए रची खौफनाक साजिश

Wed, 16 Mar 2022 11:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
बरामद बच्ची और आरोपी जीजा साला - फोटो : राजन राय
21वीं सदी में भी जब अंधविश्वास और सैकड़ों बरसों पुरानी रुढ़ियों से जुड़ी खबरें सामने आती हैं तो यह लगता है कि आज आधुनिकता के इस दौर में भी हमारे समाज की सोच नहीं बदल पाई है। अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम अब भी पुराने टोटकों और ढोंगी तांत्रिकों की सलाह पर काम करते हैं और किसी हंसते-खेलते परिवार को तबाह करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। अंधविश्वास से जुड़ा एक ऐसा ही मामला देश की राजधानी से सटे नोएडा से सामने आया है।

नोएडा के छिजारसी गांव से रविवार को सात साल की बच्ची का अपहरण बलि देने के लिए किया गया था। शादी न होने से परेशान आरोपी एक तांत्रिक की सलाह पर बच्ची को बागपत ले गया था। यहां बच्ची की बलि दी जानी थी। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने यह खुलासा करते हुए आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। बच्ची को परिजनों को सौंपकर पुलिस तांत्रिक व दो महिलाओं को तलाश रही है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी साला और जीजा - फोटो : राजन राय
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि छिजारसी निवासी सात साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच एक युवक बच्ची को अगवा कर साथ ले गया था। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में आरोपी बच्ची को लेकर जाता नजर आया। जांच में पता चला कि जो आरोपी सीसीटीवी में नजर आ रहा है, वह पड़ोसी सोनू वाल्मीकि है। आरोपी मूलरूप से बागपत के गांव बलैनी का रहने वाला है। पुलिस ने सोमवार को बलैनी में सोनू के घर दबिश दी। परिजनों से पूछताछ हुई तो पता चला कि सोनू बच्ची को बहन के घर बागपत में खामपुर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने रात में वहां दबिश देकर बच्ची को बरामद कर लिया। मौके से पुलिस ने सोनू और उसके जीजा किशनपुर बागपत निवासी नीटू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
बरामद बच्ची - फोटो : राजन राय
सोनू एक कंपनी में काम करता है। उसकी शादी नहीं हो रही थी। पहली शादी भी टूट गई थी। इसके बाद सोनू के नजदीकी रिश्तेदार तांत्रिक सतेंद्र ने उसे बताया कि होली पर एक बच्चे की बलि देनी होगी, तभी शादी हो पाएगी। इसके बाद रविवार को उसने जीजा नीटू के साथ मिलकर पड़ोस की सात साल की बच्ची को अगवा कर लिया और बलि देने के लिए मेरठ होते हुए बागपत पहुंच गया।

4 of 5
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी - फोटो : राजन राय
आइसक्रीम खिलाकर बच्ची को किया अगवा
पुलिस के मुताबिक, सोनू ने रविवार को दिन में ही शराब पी ली थी। इसके बाद बच्ची के पास पहुंच गया और आइसक्रीम खिलाकर गोद में उठाकर ले गया। कुछ दूर आगे नीटू मिला और उसने ऑटो से सोनू व बच्ची को गाजियाबाद पहुंचा दिया। वहां से बस से सोनू बच्ची को गांव ले गया। रविवार रात को वहां रखने के बाद बहन के गांव खामपुर ले गया। खामपुर में ही तांत्रिक का घर है। वारदात में सोनू की बहनें वर्षा व रेखा ने भी सहयोग किया था। पुलिस वर्षा, रेखा व तांत्रिक सतेंद्र की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माता-पिता के साथ बच्ची - फोटो : राजन राय
बच्ची को देखते ही माता-पिता के छलके आंसू
बच्ची का परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। बच्ची के पिता व चाचा नोएडा की एक फैक्टरी में हेल्पर हैं। बच्ची के गायब होने से सभी का बुरा हाल था। मंगलवार को जब पुलिस बच्ची को लेकर आई तो मां व पिता के खुशी के आंसू छलक गए। उन्होंने बच्ची को गले लगाकर पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

तांत्रिक के आपराधिक इतिहास की हो रही जांच
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि तांत्रिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दे रही है। पुलिस तांत्रिक का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं पहले भी तो किसी की बलि नहीं चढ़ाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें