नितिन ने जब उसे पहली बार उसके लाजपत नगर स्थित ऑफिस में देखा था तभी उसे पहली नजर वाला प्यार हो गया था। वहां वो प्रियंका से ग्रेटर कैलाश में खुलने वाले उसके रेस्त्रां-बार के इवेंट के आयोजन के लिए मिलने गया था। जल्द ही नितिन ने प्रियंका को महंगे गिफ्ट्स भेजने शुरू कर दिए और उसे अन्य कार्यक्रमों के लिए फोन करना शुरू किया।
विज्ञापन
2 of 8
मॉडल प्रियंका कपूर की बहन व पापा
शुरूआत में तो प्रियंका ने नितिन के उपहारों को लेने से इंकार कर दिया लेकिन जब उसे पता चला कि नितिन उससे शादी करना चाहता है तो वो मान गई। प्रियंका के दोस्त का कहना है कि पहले तो वो नितिन से शादी करने में झिझकती थी क्योंकि वह पहले ही शादी-शुदा था और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
मॉडल प्रियंका कपूर के परिजन
लेकिन बाद में जब नितिन ने अपनी दस साल की शादी तोड़ नवंबर 2015 में अपनी पहली बीवी से तलाक ले लिया तो प्रियंका नितिन से शादी के लिए तैयार हो गई। दोनों की शादी इसी साल 6 जनवरी को हुई थी। शादी के बाद के इन झगड़ों से कलेष इतना बढ़ा कि उसने सुसाइड नोट में लिख दिया-'नितिन चाहता था मैं घर छोड़ दूं तो अब मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं।'
4 of 8
मॉडल प्रियंका कपूर
प्रियंका के साथ इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाली तहरीमा का कहना है कि जैसा कि हम नितिन के परिवार के बारे में नहीं जानते थे इसलिए हमें ये एक परफेक्ट लव स्टोरी लगती थी। तहरीमा का कहना है कि उसी ने प्रियंका को पिछले साल अप्रैल में नितिन से मिलवाया था। खबर तो ये भी है कि नाइट लाइफ से उसका प्यार भी उसकी मौत का कारण बना। उसे पब आदि जाना पसंद था लेकिन नितिन उसे नहीं जाने देता था।
प्रियंका की बहन डिंपी ने बताया कि जब नितिन के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था उस दौरान वो प्रियंका के साथ उसके दिल्ली से बाहर पड़ने वाले काम में जाता था। नितिन प्रियंका के परिवार से उसके गुड़गांव स्थित घर पर भी मिला था। डिंपी कहती है कि प्रियंका ने इस होली पर अपनी मां को अपने बारे में बताया था। नितिन ने शादी के बाद प्रियंका के लिए डिफेंस कॉलोनी में अपार्टमेंट भी लिया था लेकिन दो महीने से उसका किराया भी नहीं दिया था जो दोनों के बीच में झगड़े की एक बड़ी वजह थी।
विज्ञापन
6 of 8
मॉडल प्रियंका कपूर
प्रियंका के दोस्त बताते हैं कि शादी के बाद उसकी जिंदगी काफी बदल गई थी। उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और उसका फोन भी अक्सर स्विच ऑफ ही आता था। अपने दोस्तों से भी वो बहुत कम ही बात करती थी। प्रियंका ने सोशल मीडिया में भी सक्रियता खत्म कर दी थी।
प्रियंका की एक दोस्त ने बताया कि 27 जनवरी को प्रियंका का जन्मदिन होता है उस दिन वो प्रियंका के घर उससे मिलने गई थी। पहले तो उसने अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन जब सहेली ने उसके हाथ पर लगी खरोंचों के बारे में पूछा तो वो टूट गई और बताया कि नितिन उसे अक्सर ही मारता पीटता था।
प्रियंका कपूर के पति नितिन हिरासत में
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
प्रियंका के परिवार का कहना है कि नितिन जब अपने दस साल के बेटे को घर लाया और प्रियंका से उसकी देखभाल करने को कहा तो प्रियंका ने मना कर दिया। कहा जा रहा है कि इसके बाद नितिन ने होली वाले दिन प्रियंका को बेडरूम में लॉक कर दिया था। प्रियंका के परिवार का कहना है कि शायद इसी वजह से उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा।