फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी एंबुलेंस ने कुचली दो साल की बच्ची, मौके पर ही मौत

Mon, 28 Mar 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
विज्ञापन
1 of 5
मासूम को एंबुलेंस ने कुचला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
दनकौर थाना क्षेत्र के गांव भट्टा में रविवार सुबह सरकारी अस्पताल की समाजवादी एंबुलेंस ने दो साल की बच्ची को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने एंबुलेंस चालक और परिचालक की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
मासूम को एंबुलेंस ने कुचला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पीड़ित परिजनों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन देकर चालक-परिचालक को भीड़ से छुड़ाया।
विज्ञापन

3 of 5
मासूम को एंबुलेंस ने कुचला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
भट्टा गांव निवासी प्रेम सिंह कपड़े धोने का काम करते हैं। उनके दो बेटे मनोज और कृष्ण दिल्ली में कपड़े पर प्रेस करने का काम करते हैं। शनिवार को मनोज की पत्नी की दनकौर के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। रविवार सुबह सरकार द्वारा चलित समाजवादी एंबुलेंस मनोज और उसकी पत्नी को अस्पताल से गांव छोड़ने गई थी।

4 of 5
आरोपी ड्राइवर को ले जाती पुलिस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
वापस जाने के लिए जब चालक एंबुलेंस को बैक कर रहा था, तभी कृष्ण की दो वर्षीय बेटी टायर के नीचे आ गई। घटना से नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि एंबुलेंस बैक करते वक्त परिचालक गाड़ी के अंदर ही बैठा रहा। यदि परिचालक गाड़ी से उतरकर उसे बैक कराता तो हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे के बाद इलाके में इकट्ठा हुए लोग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
दनकौर इंस्पेक्टर जितेंद्र कालरा ने बताया कि अमरोहा निवासी एंबुलेंस चालक आरिफ की लापरवाही से बच्ची की जान गई है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिचालक के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों को प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें