24 घंटे पहले देश की राजधानी में ऐसी घटना हुई जिसने दो समुदायों के बीच की दूरियों को बढ़ाने का काम किया। वहीं रविवार को नोएडा में मुस्लिम युवकों ने हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कर भाईचारे की मिसाल पेश की। समुदाय के युवकों ने बजरंगबली के भक्तों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की। तेज धूप में गर्मजोशी और उत्साह के साथ शोभा यात्रा में शामिल लोगों को राहत देने का काम किया। उनके इस काम की काफी सराहना की जा रही है।