फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बेटे की हत्या कर माता-पिता से बोला कारोबारी: आखिरी राम-राम, मैंने कंचन-ध्रुव का कल्याण कर दिया, अब मैं भी मरने जा रहा हूं...

Sun, 17 Apr 2022 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
murder in delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी इलाके में शनिवार दोपहर एक परचून कारोबारी ने अपनी पत्नी और बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद भी आत्महत्या करने की बात कर घर से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान की दूसरी मंजिल पर पत्नी और बेटे के शव पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़  जमा हो गई। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने खुलासा किया कि उसने गला घोंटकर पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतारा है। दरअसल, लॉकडाउन में उसकी नौकरी चले जाने के बाद वह पिता के साथ परचून की दुकान पर बैठ रहा था। पैसों को लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था। पुलिस के मुताबिक सचिन परिवार के साथ 12 ब्लॉक गीता कालोनी में रहता था। परिवार में पत्नी कंचन (38) के अलावा 15 साल का बेटा ध्रुव, बुजुर्ग पिता ओम प्रकाश और मां लक्ष्मी देवी हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं जबकि सचिन अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहता था। सचिन पेशे से सीए था। लॉकडाउन से पूर्व वह दरियागंज की एक फर्म में नौकरी करता था लेकिन बाद में उसकी नौकरी चली गई थी। पिता घर से चंद कदमों की दूरी पर परचून की दुकान चलाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता के कहने पर सचिन भी दुकान पर ही बैठ जाता था। इसकी वजह उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। पत्नी पैसों को लेकर झगड़ा करती थी। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सचिन खाना खाने घर आया था। इसके बाद लक्ष्मी ने बेटे को कॉल कर चाय पीने के लिए कहा। 

4 of 7
murder in delhi - फोटो : एएनआई
सचिन नीचे आया और उसने माता-पिता से कहा कि उसने कंचन और ध्रुव का काम तमाम कर दिया है। सचिन के पिता तुरंत ऊपर पहुंचे तो देखा कि उनकी बहू कंचन बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। 
विज्ञापन

5 of 7
murder in delhi - फोटो : एएनआई
जमीन पर पोता ध्रुव भी पड़ा था। ओम प्रकाश ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। दोपहर करीब 3.40 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सचिन की तलाश कई टीमों को लगाया और देर शाम उसे इलाके से दबोच लिया। आरोपी ने दोनों की हत्या की बात कबूल की। 
विज्ञापन

6 of 7
murder in delhi - फोटो : एएनआई
अब मैं भी मरने जा रहा हूं...
शनिवार दोपहर सचिन दुकान से घर खाना खाने दो बजे पहुंच गया। खाने के बाद वह माता-पिता से आराम करने की बात कर ऊपर चला गया। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो मां ने सचिन को कॉल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
उसने नीचे आने की बात की। नीचे आकर उसने माता-पिता के पैर छुए और कहा कि उसने कंचन का कल्याण कर दिया है। यह मेरा आखिरी राम-राम है और वह भी अब मरने जा रहा है। यह कहकर आरोपी घर से निकल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें