फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी हिंसा पर तमाचा हैं ये तस्वीरें: नोएडा में मुस्लिम युवकों ने शोभा यात्रा का ऐसे किया स्वागत, पेश की सौहार्द की मिसाल

Sun, 17 Apr 2022 05:19 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शोभा यात्रा में भक्तों का स्वागत - फोटो : ANI
24 घंटे पहले देश की राजधानी में ऐसी घटना हुई जिसने दो समुदायों के बीच की दूरियों को बढ़ाने का काम किया। वहीं रविवार को नोएडा में मुस्लिम युवकों ने हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कर भाईचारे की मिसाल पेश की। समुदाय के युवकों ने बजरंगबली के भक्तों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की। तेज धूप में गर्मजोशी और उत्साह के साथ शोभा यात्रा में शामिल लोगों को राहत देने का काम किया। उनके इस काम की काफी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 4
शोभा यात्रा में भक्तों का स्वागत - फोटो : ANI
शोभा यात्रा का रूट पता चलते ही मुस्लिम युवकों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं। शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के आते ही सभी युवकों ने मोर्चा संभाला और सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए पेय पदार्थों का वितरण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 4
शोभा यात्रा में भक्तों का स्वागत - फोटो : ANI
इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग भी यह दृश्य देखकर रुक गए। लोगों के मुंह से यह भी निकला कि यही है हमारे भारत की असली तस्वीर।  
विज्ञापन

4 of 4
शोभा यात्रा में भक्तों का स्वागत - फोटो : ANI
लोगों ने मुस्लिम युवकों के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि ऐसे प्रयासों से भाईचारे की नींव और मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल: हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा पर पथराव, पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल    


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें