पुलिस सूत्रों की मानें तो करोड़ों रुपये की संपत्ति होने के बावजूद भी परिवार ने रिश्तेदारों से कर्ज लिया हुआ था जिसे वापस न करने के कारण रिश्तेदारों से बोलचाल बंद थी। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने घर पर तिबतन की, लासा एपसो व पग प्रजाति के 4 कुत्ते पाले हुए थे। चारों ही बहुत छोटे थे और सभी के चहेते थे।