फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसरों से हुई ये बड़ी चूक, फिर बेखौफ बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली, देखें तस्वीरें

Wed, 03 Jul 2019 03:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
लाल घेरे में कुख्यात बदमाश - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात रोहित की सुरक्षा में पुलिस ने पग पग पर चूक की। पुलिस महकमे की लापरवाही का आलम यह रहा कि कुख्यात को मिर्जापुर से लाने और होटल में भोजन खिलाते समय भी सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा गया। आगे जानिए क्या है पूरी सच्चाई:-
विज्ञापन

2 of 8
कुख्यात सांडू - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीदों ने बताया कि होटल में भोजन करते समय पुलिसकर्मी ने बदमाश रोहित के हाथ की हथकड़ी भी खोल दी थी। इससे बदमाश को भगाने में उसके साथियों को आसानी भी हुई।
विज्ञापन

3 of 8
घायल दरोगा - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात रोहित की सुरक्षा में भी मिर्जापुर पुलिस की बड़ी चूक रही। बड़े अपराधी को पेशी पर ले जाने में केवल एक उपनिरीक्षक और तीन हेड कांस्टेबल तैनात किए गए। रोहित को लेकर आई पुलिस की टीम ने भी घोर लापरवाही बरती। उसने मुजफ्फरनगर पुलिस को यह जानकारी नहीं दी कि वह बदमाश रोहित को अदालत में पेश करने आई है। कोर्ट में किसी बड़े बदमाश की पेशी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए जाते है। वापसी में भी संबंधित थानों की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटती है। रोहित की पेशी में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हुई थी।

4 of 8
घटनास्थल पर बिखरा मिर्ची पाउडर - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सालारपुर में होटल में भोजन करते समय पुलिसकर्मियों ने बदमाश रोहित के हाथ की हथकड़ी खोल दी थी। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि रोहित को पेश करने की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। यदि मिर्जापुर पुलिस स्थानीय पुलिस को इस बारे में जानकारी देती तो यह वारदात नहीं होती। मिर्जापुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं सूचना दी, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

5 of 8
घायल दरोगा व शातिर अपराधी - फोटो : अमर उजाला
चार टीमें गठित, दबिश जारी
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि रोहित और उसके साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार कार्य कर रही है। उसके गांव जोहरा समेत अन्य स्थानों पर दबिश डाली जा रही है। सर्विलांस के जरिए भी बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
मिर्ची पाउडर - फोटो : अमर उजाला
उपनिरीक्षक का हुआ आपरेशन
बदमाशों की गोली से घायल उप निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि डॉक्टरों ने उसका आपरेशन कर दिया है। वे डॉक्टरों की निगरानी में है।
विज्ञापन

7 of 8
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
बेखौफ बदमाशों की खाकी को चुनौती
वहीं क्राइम कैपिटल में नए कप्तान के आते ही सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस महकमे को खुली चुनौती दी है। पुलिस अभिरक्षा से जिस दुस्साहसिक तरीके से रोहित को बदमाश छुड़ा ले गए, उससे जाहिर है कि एनकाउंटर के खौफ से बदमाश बेखौफ है।
विज्ञापन

8 of 8
घायल दरोगा को अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में पुलिस अभिरक्षा से दहशत का पर्याय बने मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी बदमाश रोहित की फरारी से पुलिस की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। कोर्ट में पेशी को मिर्जापुर जेल से लाते वक्त साथी बदमाशों ने पुलिस फोर्स पर फायरिंग कर उसे छुड़ाया है। लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में बड़े अपराधियों पर शिकंजा कसने में लगी पुलिस महकमे को यह बड़ा झटका है। बीते एक माह में कानून के रखवालों ने 25 जून को डेढ़ लाख के इनामी आदेश बालियान भौराखुर्द को मुठभेड़ में छलनी कर दिया था। एसटीएफ और मीरापुर पुलिस को यह सफलता मिली थी। उससे पहले 22 मई को शहर कोतवाली पुलिस ने मेरठ के सरधना निवासी एक लाख के इनामी बदमाश आस मोहम्मद उर्फ आशू को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के बदले रुख से अपराधियों में खौफ नजर आने लगा। केवल इतना ही नहीं कई बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हो गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें