गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड में वैज्ञानिक डॉ. श्रीप्रकाश और उनके परिवार की हत्या-आत्महत्या के कारणों का खुलासा 72 घंटे बाद भी नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में डॉ. श्रीप्रकाश की शर्ट पर कंधे के पास खून से सने पंजे का निशान मिला हैं। पुलिस का अंदेशा है कि वारदात के वक्त बेटे को बचाने के लिए सोनू ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
2 of 6
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन झा
एसीपी सदर अमन यादव के मुताबिक अभी तक हत्या और आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। घर से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर रिश्तेदारों और दोस्तों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस हर कोण से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 2बीएचके के फ्लैट में वारदात की रात को एक कमरे में बेड पर मृतका डॉ. सोनू, उनकी बेटी अदिति और बेटा आदित्य सो रहे थे जबकि दूसरे कमरे में डॉ. श्रीप्रकाश सिंह थे।
विज्ञापन
3 of 6
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन झा
सबसे पहले अदिति की हथौड़े और फरसा (मीट काटने वाला) से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर वार कर बेटे की ओर बढ़ा। पुलिस को अंदेशा है कि इस दौरान खून से लथपथ डॉ. सोनू ने अपने पति को पीछे से पकड़ने की कोशिश की, जिसमें हाथ में लगा खून डॉ. श्रीप्रकाश की शर्ट के पीछे की तरफ लग गया।
4 of 6
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन झा
पुलिस को यह भी अंदेशा है कि श्रीप्रकाश किसी बात से बहुत ज्यादा परेशान था, इसमें कर्ज के अलावा कोई पारिवारिक विवाद भी हो सकता है। घटनास्थल से मिले मोबाइल के कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मिले दो और मोबाइल
5 of 6
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन झा
शुरुआती जांच में पानी में डूबे हुए मिले तीन मोबाइल फोन के अलावा पुलिस को घर के अंदर दो मोबाइल फोन और बरामद हुए है। इनमें एक मोबाइल चालू है जबकि दूसरा बंद है। पुलिस यह पता लगा रही है कि ये दोनों मोबाइल कौन रखता था। इन दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी निकालने के लिए भेज दिया गया है।
अदिति ने स्टार्टअप के तौर पर आर्गेनिक साबुन का काम शुरू किया था। साबुन के सैंपल को काटने के लिए कुछ दिनों पहले मीट काटने वाला फरसा लेकर आई थी जबकि हथौड़ा घर में ही रखा हुआ था। डॉ. श्रीप्रकाश ने वारदात में इन दोनों का प्रयोग किया था।