जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट मेें लिखीं दिल दहला देने वाली बातें
व्हाइट बोर्ड पर सुसाइड नोट लिखा था। देवजीत ने लिखा है कि बताने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बिना किसी दबाव के यह कृत्य कर रहा हूं। इसके लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार हूं। इसके लिए सिर्फ मुझे ही दोषी माना जाए। इसके साथ ही लिखा है कि मेरी पत्नी ने कई बार मुझे रोकने की कोशिश की, मगर मैं पिछले करीब 15 दिनों से गलतियों पर गलतियां करता गया। इसका मुझे अहसास भी नहीं हुआ। मैंने सभी को अंधकार में रखा। किसी को नहीं पता था। यह सब मेरी ही मूर्खता है। मेरे बच्चे का ख्याल रखना। मेरी पत्नी का इसमें कोई कसूर नहीं है। इसके साथ ही सुसाइड नोट में ऊपर 14 फरवरी पूजा, रात 11:35 बजे और 15 फरवरी देव, सुबह पांच बजे लिखा है।