फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः 2008 में किया प्रेम विवाह, वैलेंटाइन डे पर घोंट दिया प्यार का गला, कौन सी थी वो मजबूरी

Tue, 16 Feb 2021 09:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
husband killed wife in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर पांच निवासी एक युवक ने सोती हुई पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली। सुबह करीब नौ बजे हाथ जेब में डालकर आरोपी पति घर से निकलकर पड़ोस के खाली प्लॉट में पहुंचा। वहां वह बेहोश हो गया। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि देवजीत ने पूजा से 13 साल पहले लव मैरिज की थी और वैलेंटाइन डे के दिन उसने जिस तरह से पत्नी की हत्या की और फिर खुदकुशी करने की कोशिश की उससे सब हैरान हैं....
विज्ञापन

2 of 5
husband killed wife in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
2008 में किया प्रेम विवाह, वैलेंटाइन डे पर घोंट दिया प्यार का गला
पुलिस ने बताया कि देवजीत असम का रहने वाला है। जबकि पूजा दिल्ली करोलबाग की रहने वाली थी। दोनों ने 2008 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच कभी किसी तरह का विवाद परिजनों तक नहीं पहुंचा। लेकिन रविवार को वैलेंटाइन डे की रात  देवजीत ने अपने ही हाथों से पूजा का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जबकि सुबह खुद की हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 5
husband killed wife in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
एक स्कूल के पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं देवजीत
वैशाली सेक्टर पांच के ऋषभ अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर जीसी में देवजीत दत्ता (38) पत्नी पूजा (35) और 10 साल के बेटे रेहान के साथ रहते हैं। देवजीत एक स्कूल के पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी पूजा शिक्षिका थीं। वह फिलहाल बच्चों को ऑनलाइन क्लास देती थीं। पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 11:30 बजे देवजीत ने पत्नी पूजा की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे अपने बाएं हाथ की नस काट कर घर से बाहर निकल आया।

4 of 5
हाथ की नस काटने के बाद लोअर की जेब में हाथ डालकर अपार्टमेंट से बाहर जाता देवजीत - फोटो : अमर उजाला
व्हाइट बोर्ड पर लिखा था सुसाइड नोट
घर के ही पास में खाली प्लॉट में वह बेहोश होकर गिर गया। पड़ोसी ने देवजीत को घायल हालत में पड़े देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन, महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और देवजीत को पास के पारस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस और पड़ोसी जब जांच के लिए फ्लैट में पहुंचे तो बेड पर पूजा का शव पड़ा हुआ था। पुलिस को दीवार पर लगे व्हाइट बोर्ड पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने किसी को घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
husband killed wife in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में लिखी ये बात
सुसाइड नोट में लिखा है कि आंतरिक कारणों से वह यह कदम उठा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की फिर सुबह अपने हाथ की नस काट ली। इस घटना से पहले दंपती अपने बेटे रेहान को रविवार को करोलबाग स्थित नानी के घर पर छोड़ आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को मामले की सूचना दी है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की हत्या कर पति ने अपने हाथ की नस काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें