फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक प्यार का दर्दनाक अंत: दिव्या को शादी में पहली बार देखते ही फिदा हो गया था रमन, दिलचस्प है प्रेम कहानी

Sun, 25 Dec 2022 05:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
Ghaziabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के वसुंधरा के भोपुरा में गाड़ी सर्विस का गैराज चलाने वाले रमन ने अपनी लिव इन पार्टनर दिव्या (35) की धोखे से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ले जाकर कार में चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस और दिव्या के परिजनों को गुमराह किया। आरोपी ने इंदिरापुरम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, साथ ही सात माह तक उसे तलाशने का नाटक भी करता रहा। पुलिस का कहना है कि उसके बदलते बयानों से दिव्या की मां बिट्टो को शक हुआ, आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दिव्या के साथ लिव इन रिलेशन में रहते हुए आरोपी ने तीन मई को दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी के साथ रहने के लिए ही रमन ने शादी के 15 दिन बाद ही तीन माह की गर्भवती दिव्या की जान ले ली। 
विज्ञापन

2 of 9
मृतक दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिव्या और उसकी दो साल की बेटी भी है। उसने उसके सामने ही वारदात की थी। रमन एक साथ दो युवतियों के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। दिव्या के साथ वसुंधरा के सेक्टर पांच में किराए के फ्लैट में और दूसरी के साथ दूसरी जगह। दिव्या को जैसे ही पता चला कि उसने दूसरी के साथ शादी कर ली है, वैसे ही उसने विरोध करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 9
Divya Murder case - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर शुरू हुए प्यार का दर्दनाक अंत
दिव्या की मां बिट्टो ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी और रमन की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। 2018 में रमन ने पहली बार एक शादी समारोह में दिव्या को देखा था। वहां बातचीत हुई। 

4 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसने फेसबुक पर दिव्या को ढूंढा। दोनों फेसबुक पर ही दोस्त बने। इसके बाद फोन पर बात होने लगी। दोनों ने साथ रहना तय किया। सबसे पहले दोनों शालीमार गार्डन फिर एक साल बाद लोनी भोपुरा की ऑक्सी होम सोसायटी, तीसरी बार फिर शालीमार गार्डन में किराए पर रहने लगे थे। 

 
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यहां दोनों की एक बेटी हुई जो अब दो साल की हो चुकी है। इसके बाद तीनों लोग वसुंधरा सेक्टर-5 में आकर रहने लगे थे। तीन मई को रमन ने दूसरी युवती से शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

6 of 9
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : एएनआई
इसका पता चलने पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था। उन्होंने बताया कि रमन दूसरी युवती से शादी के बाद दिव्या के साथ नहीं रहना चाहता था। इस वजह से उसने कुल्लू ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

7 of 9
आरोपी रमन की कार - फोटो : अमर उजाला
रमन के दो करीबी पुलिस हिरासत में
दिव्या की हत्या के मामले में शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुमारसेन थाने की पुलिस ने आरोपी रमन के दो करीबियों से छह घंटे पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ हत्या में रमन का साथ देने के कुछ साक्ष्य मिले हैं। इन पर काम किया जा रहा है।

 

8 of 9
आरोपी की कार की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएसआई करतार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने रमन की गाड़ी की जांच कर उसे कब्जे में ले लिया। पूछताछ कर शाम के बाद पुलिस दोनों करीबियों और गाड़ी लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने बताया कि रमन ने पिता के नाम पर गाड़ी मई में खरीदी थी। 

 
विज्ञापन

9 of 9
आरोपी रमन की कार में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी गाड़ी से रमन दिव्या व दो साल की बेटी को लेकर कुल्लू गया था। हिमाचल पुलिस ने मामले की जांच के लिए रमन की सास बिट्टो और ससुर उमेश को भी थाने बुलाया। उमेश का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि हत्या में दो और लोगों ने रमन का साथ दिया है। उनके मोबाइल की लोकेशन चेक कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें