फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी के लिए लिव इन पार्टनर कत्ल: दिव्या से दूसरा बच्चा नहीं चाहता था रमन, गर्भपात का दबाव बनाया लेकिन...

Sun, 25 Dec 2022 05:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद की दिव्या उपाध्याय की हत्या के मामले रविवार को पुलिस की जांच के दौरान कुछ और जानकारी सामने आईं। हत्या के आरोपी लिव इन पार्टनर रमन गुर्जर ने पूछताछ में बताया कि वह नहीं चाहता था कि दिव्या एक और बच्चे को जन्म दे। उनकी दो साल की बेटी है। उसे जैसे ही पता चला कि दिव्या गर्भवती हो गई है, वैसे ही उससे कहा कि गर्भपात करा ले। वह इसके लिए राजी नहीं थी। इसी पर विवाद शुरू हो गया था। उसका कहना था कि दूसरी शादी के बाद वह दिव्या से अलग होने की तैयारी कर चुका था। ऐसे में दूसरा बच्चा होने पर अलग होने में दिक्कत आ सकती थी। शादी के बाद उसे लगा कि हत्या के सिवाय कोई और चारा नहीं बचा है।
विज्ञापन

2 of 9
मृतक दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिव्या के पिता उमेश का कहना है कि 2020 में बेटी को जन्म देने के बाद बेटी दिव्या 2021 में भी गर्भवती हुई थी। उसके अल्ट्रासाउंड के दस्तावेज भी उन्हें मिले हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रमन ने बच्चे का गर्भपात करा दिया था। इसके बाद 2022 में फिर तीन महीने की गर्भवती होने पर दिव्या का गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था जिसके लिए उसने मना कर दिया था।

 

4 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दिव्या की मां बिट्टो ने बताया कि तीन से 12 मई के बीच वसुंधरा स्थित फ्लैट पर रमन चाचा और बहन के साथ पहुंचा था। चाचा गजेंद्र ने गर्भपात कराने के लिए रमन को 10 हजार रुपये दिए थे।

 
विज्ञापन

5 of 9
Divya Murder case - फोटो : अमर उजाला
दिव्या के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके तीन महीने के गर्भवती होने की बात सामने आई है। रमन ने 18 मई को दिव्या की हत्या की थी। इससे पहले तीन मई को उसने दूसरी युवती से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी रमन की कार - फोटो : अमर उजाला
रमन के दो करीबी पुलिस हिरासत में
दिव्या की हत्या के मामले में शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुमारसेन थाने की पुलिस ने आरोपी रमन के दो करीबियों से छह घंटे पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ हत्या में रमन का साथ देने के कुछ साक्ष्य मिले हैं। इन पर काम किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

7 of 9
आरोपी की कार की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएसआई करतार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने रमन की गाड़ी की जांच कर उसे कब्जे में ले लिया। पूछताछ कर शाम के बाद पुलिस दोनों करीबियों और गाड़ी लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने बताया कि रमन ने पिता के नाम पर गाड़ी मई में खरीदी थी। 

 

8 of 9
आरोपी रमन की कार में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी गाड़ी से रमन दिव्या व दो साल की बेटी को लेकर कुल्लू गया था। हिमाचल पुलिस ने मामले की जांच के लिए रमन की सास बिट्टो और ससुर उमेश को भी थाने बुलाया। उमेश का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि हत्या में दो और लोगों ने रमन का साथ दिया है। उनके मोबाइल की लोकेशन चेक कराई जा सकती है।

 
विज्ञापन

9 of 9
दिव्या के परिजन - फोटो : अमर उजाला
नाना-नानी के पास रहेगी मासूम
दिव्या की दो साल की बेटी को को पुलिस ने उसकी नानी बिट्टो और नाना उमेश के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने रमन और दिव्या की शादी के बारे में सवाल किया तो उन्होंने सबूत होने से मना कर दिया लेकिन दो साल की बच्ची का जन्मप्रमाण पत्र और उपचार के दस्तावेज पुलिस को दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें