फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बारिश: जलजमाव से हर ओर जाम का झाम, तस्वीरों में देखें कैसे फंसे हैं लोग

Wed, 01 Sep 2021 01:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हालांकि कई इलाकों में बारिश बंद हो चुकी है लेकिन सड़कों पर पानी भरने के चलते किसी के घर में पानी घुस गया है तो किसी के दुकान में। बारिश के चलते ही गाजियाबाद के एक परिवार के पांच लोगों की करंट उतरने से मौत हो गई। आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद का हाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में बीते रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश और कई इलाकों में आज सुबह से हो रही तेज बारिश ने कई शहरों की गति रोक दी है। दिल्ली समेत गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत अन्य शहरों में कई इलाकों में जलजमाव होने से जाम लग गया है। लोग सुबह से ही जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि कई इलाकों में बारिश बंद हो चुकी है लेकिन सड़कों पर पानी भरने के चलते किसी के घर में पानी घुस गया है तो किसी के दुकान में। दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस वे भी इससे अछूता नहीं है और इस पर लंबा जाम लग गया है। यही नहीं गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से बख्तावर चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भी बारिश के बाद जलभराव हो गया है।
आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
नाहरपुर रूपा स्थित दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस वे पर भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर भरा पानी जिसके चलते अब यहां जाम लग गया है। वहीं गुरुग्राम में ही द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक गाड़ी गड्ढे में फंस गई। दूसरी ओर गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क पर जलभराव हो गया है। सिग्नेचर टावर चौक पर भी बारिश का पानी भर गया है। एमजी रोड से हुडा सिटी सेंटर की तरफ जाने वाली सड़क पर बारिश के बाद जलभराव हो गया है।

विज्ञापन

3 of 5
गाजियाबाद के न्यायखंड इंदिरापुरम में सड़कों पर जल भराव से हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भी कई जगह सड़कों पर जलजमाव की समस्या हो गई है जिसके चलते एक पेट्रोल पंप में भी पानी भर गया है। यहां कर्मचारी पानी के बीच में कार्य करने को मजबूर हैं।

4 of 5
दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हुआ जलजमाव - फोटो : एएनआई
दिल्ली गुरुग्राम हाईवे पर जाम लगा है। गाड़ियां उसी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाजियाबाद के गोशाला अंडरपास में भरे पानी में फंसी कार - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के गोशाला अंडरपास में हर बारिश के बाद पानी भर जाता है। बुधवार की बारिश के बाद भी इसका कुछ ऐसा ही हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें