पत्रकार पूजा की मौत के मामले में जेल में बंद अमित का बुधवार को साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी टेस्ट किया गया। अमित को सद्भावना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 509 में ले जाकर पीजीआई रोहतक के फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. एसके दत्तरवाल ने पूछताछ की और डमी गिराकर क्राइम सीन दोहराया गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट अपनी जांच रिपोर्ट एसआईटी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
डमी गिराकर दोहराया क्राइम सीन
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकार पूजा तिवारी ने सद्भावना अपार्टमेंट की बालकनी से लटककर आत्महत्या की थी या फिर उसे ढकेला गया था, एसआईटी इसकी जांच कर रही है। बुधवार को एसआईटी के प्रधान एसीपी आस्था मोदी ने एसीजेएम सौरव गोसाई की अदालत में पेश होकर अमित के साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी टेस्ट की इजाजत मांगी। इस टेस्ट में मृतक के परिजन या उसके पास मौजूद लोगों से मनोवैज्ञानिक आधार पर पूछताछ कर तत्कालीन हालात की जानकारी ली जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
डमी गिराकर दोहराया क्राइम सीन
- फोटो : अमर उजाला
घटना के समय अमित कहां था और पूजा किस जगह थी इसकी जानकारी ली गई। अमित ने बताया कि पूजा बालकनी की रेलिंग में लटक रही थी और उसने हाथ पकड़ रखा था। पूजा ने ऊपर चढ़ने की भी कोशिश की, लेकिन उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गई। इस पर डॉ. दत्तरवाल ने अमित की बताई परिस्थितियों के आधार पर करीब डेढ़ फुट की गुड़िया लटका कर छोड़ी।
4 of 6
डमी गिराकर दोहराया क्राइम सीन
- फोटो : अमर उजाला
गुड़िया तीसरी मंजिल की बालकनी के बाहर कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई रस्सियों में उलझकर फ्लैट के अंदर गिर गई। इसके बाद दूसरी गुड़िया को डॉ. दत्तरवाल ने दोनों हाथ में लेकर नीचे गिराया। वह लगभग उसी जगह पर गिरी, जहां पर पूजा तिवारी का शव गिरा था। इसके बाद फ्लैट में ही अमित ने काफी देर तक पूछताछ की। जांच के बाद डॉ. दत्तरवाल ने बताया कि क्राइम सीन बनाने के लिए मिनी डमी का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
5 of 6
डमी गिराकर दोहराया क्राइम सीन
- फोटो : अमर उजाला
अमित ने उठाए सवाल- डमी के रूप में प्लास्टिक की गुड़िया नीचे गिराए जाने पर अमित ने सवाल उठाए। उसकी फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. एसके दत्तरवाल से बहस भी हुई। उसका कहना था कि यदि डमी गिराई जानी ही है, तो 5 फुट 4 इंच ऊंचाई और 65 किलोग्राम की असली डमी बनाई जाए। फिर जिस तरह बताया है उस तरह गिराई जाए।
अमित को वीआईपी ट्रीटमेंट- पूजा की मौत के आरोपी इंस्पेक्टर अमित को जेल से सद्भावना अपार्टमेंट तक एसी कार से लाया गया। अमित की कार के
पीछे सूरजकुंड थाने की जिप्सी एस्कॉर्ट की तरह चलती नजर आई। पूजा के पिता रवि तिवारी के वकील प्रत्यूष शर्मा ने पुलिस पर अमित को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उसे निजी कार में घुमा रही है।