फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड: 12 साल के बेटे को 'चारा' बनाकर घर में घुसा था नीरज, फिर जमकर खेला खूनी खेल

Fri, 22 Oct 2021 09:41 AM IST
शाहरुख खान कैलाश गठवाल, अमर उजााल, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 8
faridabad triple murder - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के धौज थाना इलाके के गोठड़ा मोहताबाद में हुए तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी नीरज ने घर में दाखिल होने के लिए अपने 12 वर्षीय बेटे का सहारा लिया। आरोपी अपने साथी लेखराज के साथ बृहस्पतिवार अलसुबह करीब ढाई बजे अपने साले के घर पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक उसने बेटे को फोन किया और कहा कि उससे मिलने आया है। दरवाजा खोलो। बेटे ने घर का दरवाजा खोल दिया। इससे दोनों आरोपी घर में दाखिल हो गए। घटना को अंजाम देने के लिए दोनों आरोपी अपने साथ कट्टा व चाकू लेकर गए थे। आरोपी सबसे पहले घर की पहली मंजिल पर गए। यहां उन्होंने आरोपी नीरज के साले गगन और उसके दोस्त राजन को गोली मारी। इसके बाद आरोपी नीचे आए और नीरज ने अपनी पत्नी आयशा और सास सुमन को गोली मार दी। आरोपी को सबसे ज्यादा गुस्सा अपनी पति और सास पर था, इसलिए उसने दोनों की मौत सुनिश्चित करने के लिए गोली मारने के बाद दोनों पर चाकू से भी वार किए।
विज्ञापन

2 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
गोली की आवाज सुनते ही घर में छिप गया था मासूम
बच्चे को नहीं पता था कि उसका पिता घर में किस मकसद से आया है। जैसे ही बच्चे ने गोली चलने की आवाज सुनी, वह डर गया और घर के एक कमरे में जाकर छिप गया। आरोपी करीब आधे घंटे तक घर के अंदर ही रहे।
विज्ञापन

3 of 8
घर के बाहर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने चार लोगों पर गोली चलाई और चाकू से वार किए। मुमकिन है कि यदि बच्चा उनके सामने पड़ जाता तो उसकी भी हत्या हो सकती थी।

4 of 8
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गगन के मुताबिक, आरोपी उसे मृत समझ कर चले गए थे। यदि उन्हें पता होता कि वह बच गया है तो उस पर भी चाकू के वार किए होते। गगन को गोली कमर में लगने के कारण वह बच गया। गगन की पत्नी अपने बच्चों के साथ करीब 15 दिन पहले अपने मायके चली गई थी, इसलिए वह बच गई।
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
घर में लगे हैं सीसीटीवी, काम नहीं करते
घर को गगन ने करीब एक महीना पहले ही किराए पर लिया है। मकान एक पूर्व सरपंच का है। घर के आसपास खाली प्लॉट हैं। घर में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हुए हैं, लेकिन कोई भी कैमरा काम नहीं करता।
विज्ञापन

6 of 8
मृतक आयशा - फोटो : अमर उजाला
सुनसान होने के कारण भी आरोपियों को वारदात के लिए काफी समय मिल गया। वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम को 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि व प्रथम श्रेणी प्रशंसा-पत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन

7 of 8
मृतक राजन - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी, सास, साले व उसके दोस्त को गोली मार दी थी। घटना में पत्नी, सास व साले के दोस्त ने दम तोड़ दिया था, जबकि साले को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

8 of 8
मृतक सुमन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो तमंचे, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी नीरज को अपनी पत्नी आयशा के चरित्र पर शक था। इसके अलावा उसका अपने साले गगन से 10 लाख रुपये का लेनदेन भी था। पुलिस ने गगन की शिकायत पर धौज थाने में हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें