प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं 11 हादसा संभावित स्थान
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने सड़क हादसों पर काबू पाने के लिए रोड सेफ्टी ऑडिट कराया है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस के कार्यों में भी सुधार किया है। इस क्रम में ट्रैफिक पुलिस द्वारा हादसा संभावित 11 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इनमें नीलम चौक, न्यू आईएमटी राउंडसेक्टर 48 में स्थित मस्जिद तथा श्मशान घाट, बल्लभगढ़-सोहना रोड पर स्थित सनी यादव फार्म हाउस, लखानी मेट्रो स्टेशन, लखानी धर्मशाला, बल्लभगढ़ अनाज मंडी कट, चंदावली पुल बाईपास, क्रॉउन इंटीरियर्ज मॉल, सराय ख्वाजा बाईपास रोड तथा सीएचसी तिगांव शिव कॉलेज रोड शामिल हैं। इन स्थानों पर वर्ष 2020 में 30 हादसे हुए थे। इनमें 12 लोगों की जान गई और 31 व्यक्ति घायल हुए थे।, वहीं वर्ष 2021 में जुलाई तक इन स्थानों पर 16 हादसे हुए हैं, जिनमें सात लोगों की मौत व 11 व्यक्ति घायल हुए हैं।
पुलिस ने 60 फीसदी मामलों को सुलझाया
इस साल पुलिस ने सड़क हादसों से जुड़े करीब 60 फीसदी मामलों को सुलझाया है। सामान्य सड़क हादसे अलग हैं। 122 लोगों की मौत के अलावा, कुछ अन्य हादसे भी हैं, जिनमें लोग घायल हुए, लेकिन मौत नही हुई।
हादसों की प्रमुख वजह
अधिकतर हादसे गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट व ड्रंकन एंड ड्राइव की वजह से हुए।