fraud in name of lic
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अशोक, अमित, प्रदीप, तरुण, रविंद्र व उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी शान के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली के जनकपुरी में कॉल सेंटर खोलकर लोगों को एलआईसी पॉलिसी में अच्छे रिटर्न का झांसा देते थे। फिर किस्त के पैसों को अपने बैंक खाते में जमा करा लेते थे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मनोज नामक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले साइबर थाने में शिकायत दी थी। पीड़ित ने शिकायत में कहा था कि कुछ लोगों ने फोन पर अपने आप को एलआईसी का अधिकारी बताया था।