फरीदाबाद पुलिस मामले की जानकारी देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) मुख्यालय नीतीश अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी मनोज, मनीष, प्रवीण, मनीष मोगा और ललित जैन, कर्नाटक निवासी गणेश, महाराष्ट्र निवासी भूषण, राहुल, संतोष और तमिलनाडु निवासी सुरेश के रूप में हुई। इनमें से सुरेश व ललित जैन दोनों ममेरे भाई हैं। दोनों मुख्य साजिशकर्ता हैं और आठ साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश कर ही है।