हरियाणा के फरीदाबाद में बिना हेलमेट बाइक चलाते पुलिसकर्मी का फोटो ट्विटर पर वायरल होते ही यातायात पुलिस हरकत में आ गई और चालान की कार्रवाई की। मोटरसाइकिल सरकारी है और वह प्रदेश पुलिस महानिदेशक के पदनाम पर रजिस्टर्ड है। ऐसे में चालान भी पुलिस महानिदेशक के पदनाम पर काटा गया है। काटे गए पोस्टल चालान पर पुलिस आयुक्त कार्यालय का पता लिखा है। हालांकि, इसका भुगतान मोटरसाइकिल चला रहे पुलिसकर्मी को ही करना होगा। इसी तरह बिना नंबर लिखी मोटरसाइकिल पर जा रहे दो पुलिसकर्मियों का भी फोटो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
बिना नंबर प्लेट की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस उनके बारे में पता करने में जुटी है। ट्विटर पर मंगलवार सुबह एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी सरकारी राइडर मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट लगाए जा रहा था। फोटो नीलम फ्लाइओवर का बताया गया। हैरत की बात यह है कि मोटरसाइकिल पर दो-दो हेलमेट टंगे हुए थे। इनमें एक चालक का और दूसरा पीछे बैठने वाले पुलिसकर्मी का रहा होगा। फोटो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा हरियाणा पुलिस, फरीदाबाद पुलिस और फरीदाबाद यातायात पुलिस को टैग की गई थी। अभी इस फोटो पर पुलिस कुछ जवाब देती, थोड़ी देर में ही एक और फोटो वायरल हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस ने काटा डीजीपी का चालान
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी फोटो में बिना नंबर लिखी मोटरसाइकिल पर दो पुलिसकर्मी जाते दिखाई दे रहे हैं। फोटो बाइपास रोड सेक्टर-8 का बताया गया है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर हरकत में आई यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट चल रहे पुलिसकर्मी का चालान काट दिया। चालान मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर काटा गया है।
4 of 5
बिना नंबर प्लेट की बाइक
- फोटो : सोशल मीडिया
चालान में वाहन मालिक के नाम के स्थान पर पुलिस महानिदेशक हरियाणा लिखा हुआ है और पता पुलिस आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद का दिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस के सभी वाहन पुलिस महानिदेशक के नाम पंजीकृत हैं। इसलिए चालान उनके नाम पर काटा गया है।
बिना हेलमेट के जाता हुआ पुलिसकर्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
पता किया जा रहा है कि वाहन किस थाने चौकी में है और उसे मंगलवार को कौन चला रहा था। उस चालक को चालान का भुगतान करना होगा। वहीं दूसरी फोटो के बारे में उन्होंने कहा कि उसमें पुलिसकर्मियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहचान होने पर उनका भी चालान किया जाएगा।