फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने 49वें जन्मदिन पर मीडियाकर्मियों को खिलाया लड्डू, पीएम मोदी ने भी दी बधाई

Wed, 19 Jun 2019 06:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कुछ यूं मनाया गया राहुुल का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज 49 वर्ष के हो गए। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई देने के साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना भी की है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ट्वीट के जरिए राहुल को बधाई देने के बाद राहुल ने भी उन्हें रिट्वीट कर धन्यवाद दिया है। इस मौके पर खुद राहुल ने मीडियाकर्मियों और अपने स्टाफ को लड्डू खिलाया। आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
राहुल के नाम का पौधा लगाते दिल्ली कांग्रेस के सदस्य - फोटो : पीटीआई
राहुल ने मोदी की शुभकामनाओं पर धन्यवाद देने के साथ ही इसकी सराहना भी की। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बधाई देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में आपने जो तरक्की है, उसके लिए उन्हें उन पर गर्व है। इस मौके पर कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के नाम पर पेड़ भी लगाए।
विज्ञापन

3 of 6
राहुल को जन्मदिन की बधाई देतीं उनकी बहन प्रियंका - फोटो : पीटीआई
अमरिंदर सिंह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। वहीं द्रमुक के प्रमुख स्टालिन ने इस अवसर पर कहा कि वह अपने अच्छे मित्र राहुल गांधी को जन्मदिन की बहुत बहुत मुबारकबाद देते हैं।

4 of 6
राहुल के जन्मदिन के मौके पर पटाखे जलाते कांग्रेसी - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर फिरोजपुर झिरका विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मीठा पानी पिलाकर मनाया। लोगों से उनकी लंबी उम्र की कामना की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमन अहमद ने कहा कि दान-पुण्य करने से धन में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन

5 of 6
राहुल गांधी के घर के बाहर केक लेकर पहुंचे उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला
आपसी भाईचारा बढ़ता है और नैतिकता आती है। बड़कली चौक पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जीवन देशहित में रहा है। आगे भी यही कार्य योजना देश के लिए रहेगी। उनके संघर्ष को देश जानता है, समझता है और आने वाले भविष्य में इसका लाभ अवश्य कांग्रेस पार्टी के लिए मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल ने मीडियाकर्मियों को खिलाया लड्डू - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा कि छबील पिलाकर लोगों की प्यास बुझाने और उनकी दुआए लेने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। हमारे अध्यक्ष खुश नसीब हैं जिनके लिए सैकड़ों कार्यकर्ता सेवक बनकर इस कार्य में जुटे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता यहूदा अहमद, अताउल्लाह, तोफीक समेत दर्जनभर गांवों के पंच-सरपंच और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें