राजधानी में ठण्ड के साथ साथ कोहरे की चादर भी दिन भर छायी रही
- फोटो : प्रशांत पांडे
मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी की बारिश लेकर आ रहा है। पिछले साल 2023 जनवरी महीने में बारिश ज्यादा नहीं हुई थी। अब जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है उसके कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के हिस्सों में 11 जनवरी को बारिश होगी। हालांकि, 12 जनवरी को बारिश में कमी आएगी। वहीं मंगलवार को एक बार फिर से अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण कई इलाकों में ठंडे दिन जैसी स्थिति रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।