छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
पूसा में पहुंचा छह डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान
पूरे दिन कोहरे के साथ स्मॉग छाया रहा। शाम होते-होते लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा, जोकि 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पूसा में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, पालम में 7.5, लोधी रोड में 8, रिज में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।